फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth murdered over insistence on taking the bike

Raebareli News: बाइक ले जाने की जिद पर युवक की हत्या

Sun, 30 Aug 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 30 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered over insistence on taking the bike
खीरों थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में युवक की हत्या। 
खीरों। एकौनी गांव निवासी शिवबाबू (24) की शुक्रवार रात लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। चाचा, चाची समेत परिवार के अन्य लोगों ने वारदात की। शिवबाबू का कसूर सिर्फ इतना था कि वह चाचा की बाइक ले जाने की जिद पर अड़ा था। इसी को लेकर विवाद बढ़ा और रात में यह घटना हो गई। विवाद में चाचा को भी चोट आई।
विज्ञापन


एएसपी आलोक सिंह, सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। जांच में कुल्हाड़ी से भी हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले में मृतक युवक के पिता की तहरीर पर चाचा, चाची, चचेरे भाई समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गांव निवासी शिवबाबू पुत्र चंद्रलाल मजदूरी करता था। शुक्रवार दोपहर शिवबाबू अपने चाचा चंद्रपाल की बाइक लेकर कहीं जाने लगा था। चाचा चंद्रपाल ने स्वयं कहीं जाने की बात कहकर शिवबाबू को बाइक ले जाने से मना किया। शिवबाबू बाइक ले जाने की जिद पर अड़ा था। आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद हुआ। चाचा समेत अन्य लोगों ने शिवबाबू की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर यूपी-112 पुलिस पहुंची और समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, इसके बाद भी दोनों पक्षों में देर शाम तक कहासुनी होती रही। रात में चंद्रपाल गांव से बाहर अमित सिंह के खेत में बटाई पर ली गई सब्जी की फसल की रखवाली करने चले गए। रात करीब 12 बजे शिवबाबू भी वहां पहुंचा। इसी दौरान विवाद होने लगा। विवाद की सूचना मिलने पर परिवार के कई लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे।

आरोप है कि वहां शिवबाबू को बेरहमी से पीटा। उनके सिर में गंभीर चोट लगी और हाथ-पैर की कई हड्डियां टूट गईं। इससे शिवबाबू की मौत हो गई। विवाद में चंद्रपाल भी घायल हो गए। परिजन चंद्रपाल को सीएचसी लालगंज ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

खीरों थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक शिवबाबू की तहरीर पर चंद्रलाल की तहरीर पर चाचा चंद्रपाल, चाची सविता, चचेरे भाई अमृतलाल उर्फ मन्नू और अन्य अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।


बर्बरतापूर्वक तरीके से शिवबाबू को मारा
शिवबाबू का शव खेत में पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल पर घास साफ हो गई थी। जाहिर है कि वह आरोपियों से काफी देर तक भिड़ते रहे। बावजूद इसके हमलावर उसे पीटते रहे। पैरों की हड्डियां टूटी थी। सिर के अलावा हाथों में गंभीर चोट के निशान थे। युवक के शरीर पर चोटों को देखकर वारदात में कुल्हाड़ी का प्रयोग किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बर्बरतापूर्वक तरीके से शिवबाबू को मारा गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें शिवबाबू की पिटाई उसका बड़ा भाई भी करते हुए दिख रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।


एक घंटे तक खेत में पड़ा रहा शिवबाबू
घटनास्थल के आसपास बने मचान पर रह रहे लोगों के अनुसार चंद्रपाल को जब लोग बाइक से लेकर वहां से चले गए। उसके करीब एक घंटे तक शिवबाबू खेत में पड़ा रहा और पानी पिला दो... पानी पिला दो... कहकर मदद के लिए पुकारता रहा। लोगों का कहना है कि डर के कारण कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

ग्रामीणों के मुताबिक यदि उसी समय शिवबाबू को भी अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। परिजनों के मुताबिक मारपीट के बाद शिवबाबू के बड़े भाई रामबाबू, चाची सविता और चचेरे भाई अमृतलाल उर्फ मन्नू घायल चंद्रपाल को लेकर घर पहुंचे। शिवबाबू के पिता चंद्रलाल भी आरोपी चाचा चंद्रपाल के साथ अस्पताल चले गए। सुबह करीब 7:30 बजे रिश्तेदारों से उन्हें बेटे की मौत जानकारी मिली तो वह अस्पताल से गांव लौटे और बिलख पड़े।


रक्षाबंधन के दिन भाई की हत्या, गमगीन बहनें
शिवबाबू की मां फूलमती ने बताया कि शुक्रवार को दिन में बाइक को लेकर बेटे की चाचा व अन्य परिजनों से मारपीट हुई थी। उस समय पुलिस भी गांव आई थी। रात करीब 12 बजे बेटा नित्यक्रिया के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था। बाद में जब घायल चंद्रपाल को घर लाया गया तो बताया गया कि शिवबाबू लड़ाई करके कहीं चला गया है।


रात में उसे किसी ने घटना की जानकारी नहीं दी। सुबह गांव वालों से बेटे की मौत का पता चला। शिवबाबू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई का नाम रामबाबू और छोटे भाई का नाम सुमित है। उसकी तीन बहनें रोली, रूबी और पूजा हैं। तीनों बहनों और दोनों भाइयों की शादी हो चुकी है। शिवबाबू अविवाहित था। रक्षाबंधन पर्व के दिन भाई की हत्या से बहनें गमगीन हैं।

खीरों थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में युवक की हत्या। 

खीरों थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में युवक की हत्या। 

खीरों थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में युवक की हत्या। 

खीरों थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में युवक की हत्या। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed