{"_id":"6a933ad0c249d078b203fb99","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-156609-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जमानत पर छूटे गैर इरादतन हत्या के आरोपी की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जमानत पर छूटे गैर इरादतन हत्या के आरोपी की डूबकर मौत
विज्ञापन
फोटो-12- विकास (फाइल फोटो)
असोहा। सूर्यबलीखेड़ा में ननिहाल में रह रहे जमानत पर रिहा गैर इरादतन हत्या के आरोपी का शव गांव से 200 मीटर पहले पुलिया के पास पानी में मिला। नशे का लती होने से पुलिया से गिरने का अनुमान है। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
असोहा थाना के सूर्यबलीखेड़ा स्थित ननिहाल में तीन महीने से रह रहा विकास (28) पुत्र कंधई मूलरूप से अजगैन कोतवाली के नयाखेड़ा गांव का निवासी था। विकास ने आठ महीने पहले भाई राजकुमार और रूपराम के साथ मिलकर गांव के ही रामलाल के बेटे दीपू की पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर तीनों भाइयों को जेल भेजा था। तीन महीने पहले विकास और रूपराम जमानत मिलने पर जेल से बाहर आए थे जबकि राजकुमार अभी भी जेल में ही है।
ग्राम प्रशासक सुनील लोधी ने बताया कि जेल से छूटने के बाद विकास ननिहाल सूर्यबली खेड़ा में रह रहा था। वह शराब का लती था। शनिवार को असोहा-कांथा मार्ग पर गांव से 200 मीटर दूर पुलिया के पास पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विकास, शुक्रवार देर शाम साइकिल से निकला था, तब से लापता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो डूबने से मौत की बात सामने आई। विकास तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से मां सुमिरत देवी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।