{"_id":"6a933c8c201b5612630f4e72","slug":"couple-injured-after-falling-into-a-pit-died-during-treatment-jhansi-news-c-131-1-sjhs1010-162210-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गड्ढे में गिरने से दंपति घायल, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गड्ढे में गिरने से दंपति घायल, उपचार के दौरान मौत
Sun, 30 Aug 2026 01:39 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट- कड़ेसराकलां। कड़ेसराकलां के समीप राजमार्ग पर एक अन्य सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति सहित दो मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सड़क किनारे बने एक गहरे गड्ढे में गिर गई थी। उपचार के दौरान दंपति की मेडिकल कॉलेज झांसी में मौत की सूचना है।
जानकारी के अनुसार, थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम राजपुर कोटरा निवासी 30 वर्षीय शिशुपाल, 25 वर्षीय छाया पत्नी शिशुपाल, तीन वर्षीय अर्पिता और पांच वर्षीय अरमान बाइक से ससुराल घिसौली बबीना से वापस अपने घर राजपुर कोटरा जा रहे थे। कडेसराकलां राजमार्ग पर गहरे गड्ढे में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाया गया, जहां से डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दंपति की मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद दोनों पति-पत्नी के शव गांव पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीओ तालबेहट आशीष मिश्रा ने बताया कि पुलिस को कोई मेमो नहीं मिला है, लेकिन जानकारी के अनुसार पति-पत्नी की मौत झांसी में हुई है और वहीं उनका पोस्टमार्टम भी हुआ है।