फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   प्रेमी से शादी करने को किशोरी ने छोड़ा घर, पहुंची थाने

प्रेमी से शादी करने को किशोरी ने छोड़ा घर, पहुंची थाने

Mon, 06 May 2019 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी से शादी करने को किशोरी ने छोड़ा घर, पहुंची थाने
love
शिकोहाबाद। मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के गांव के ही युवक से नजदीकियां बढ़ गईं। रविवार को किशोरी प्रेमी से शादी करने के लिए घर की दहलीज लांघ गई। सूचना पर प्रेमी के बहनोई किशोरी को लेकर थाना पहुंचे। किशोरी का आरोप है कि परिजन उसकी मर्जी के खिलाफ दूसरे युवक से शादी कराना चाहते हैं।
विज्ञापन


रविवार सायं एक 15 वर्षीय किशोरी शिकोहाबाद पहुंची। किशोरी ने प्रेमी को फोन कर अपने आने की सूचना दी। प्रेमी ने अपने जीजा को किशोरी लाने के लिए कहा। प्रेमी की बहन किशोरी को लेकर थाना पहुंच गई। पुलिस को किशोरी के बारे में सारी जानकारी दी। स्थानीय पुलिस ने कुरावली थाना पुलिस से संपर्क साधा तो पता चला कि किशोरी के परिजन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने आए हैं।
विज्ञापन


कुरावली थाना पुलिस सोमवार को परिजनों के साथ शिकोहाबाद पहुंच गई। पूछताछ में किशोरी ने आरोप लगाया कि उसके परिजन उसकी इच्छा के विपरीत दूसरे युवक से शादी करना चाहते हैं, लेकिन वह गांव के ही युवक से शादी करना चाहती है। काफी समझाने के बाद किशोरी परिजनों के साथ जाने को तैयार हुई। कुरावली पुलिस किशोरी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि एक लड़की अपने घर से नाराज होकर आ गई थी। जांच-पड़ताल के बाद किशोरी के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed