फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बच्ची को घर बुलाने गए शिक्षक की लगा दी पिटाई, चार के खिलाफ अभियोग दर्ज

बच्ची को घर बुलाने गए शिक्षक की लगा दी पिटाई, चार के खिलाफ अभियोग दर्ज

Thu, 11 Apr 2019 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
बच्ची को घर बुलाने गए शिक्षक की लगा दी पिटाई, चार के खिलाफ अभियोग दर्ज
TEACHER - फोटो : amar ujala
जसराना। थाना जसराना के गांव घाघऊ कलां के प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक की गांव के चार युवकों ने उस समय पिटाई लगा दी जब स्कूल न आने पर बच्ची को बुलाने उसके घर पर गया। अध्यापक की पिटाई से शिक्षकों में आक्रोश फैल गया। थाने पहुंचे शिक्षकों ने सीओ को घटना की जानकारी दी। अध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ अभियोग दर्ज कर डाक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी के गांव नगला डूरा निवासी जितेंद्र राजपूत जसराना के घाघऊ कलां के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। विद्यालय में बच्चे कम होने के कारण जितेंद्र गांव में बच्चों को बुलाने गए। कक्षा दो में पढ़ने वाली मानवी को घर जाकर जगाने के बाद स्कूल आ गए।
विज्ञापन


कुछ समय बाद गांव के अंशुल, विष्णु, ऋषि, राकेश आए और गालियां देते हुए अध्यापक के साथ मारपीट कर दी। अन्य ग्रामीणों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। अध्यापक ने यह सूचना पुलिस और अपने साथियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यापक की पिटाई से गुस्साए कई शिक्षक नेता थाने पहुंच गए। थाने में सीओ से बात की। अध्यापक की तहरीर पर चारों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण कराया है। सीओ ओपी सिंह ने कहा कि अध्यापक के साथ मारपीट हुई है। अभियोग दर्ज किया है। कार्रवाई की जा रही है।



इन अध्यापकों ने की कार्रवाई की मांग
अध्यापक की पिटाई की सूचना पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शौर्यदेवमणि, ब्लाक अध्यक्ष नागेश यादव, यूटा ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह यादव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलामंत्री मुकेश कुमार, यूटा के मीडिया प्रभारी अजय कुमार, एबीआरसी अजयपाल सिंह, हेमेंद्र सिंह, अभिषेक वर्मा, सत्यपाल सिंह आदि शिक्षक थाने पहुंचे। शिक्षक नेताओं ने कहा कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी 24 घंटे में नहीं हुई तो स्कूलों में तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed