फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime news,supari kiler

साइलेंट सुपारी किलर है मनीष, दो अपराधियों की रच रहा था साजिश

Wed, 30 Dec 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
crime news,supari kiler
थाना शिकोहाबाद पुलिस और एसओजी टीम ने डकैती की योजना बनाते समय आठ अभियुक्तों से हुई मुठभेड़ के दौर - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कुख्यात अशोक दीक्षित गैंग का सक्रिय सदस्य मनीष हापुड़िया साइलेंट सुपारी किलर है। सुपारी शूटरों से संबंध रखता है। वह अपने साथी शेरा की हत्या कराने वाले बदमाश दिलीप यादव उर्फ बबलू एवं आगरा जेल में बंद बदमाश की हत्या की साजिश रच रहा था।
विज्ञापन

भाजपा नेता डॉ. लक्ष्मी नरायन यादव के भाई सुमन यादव की हत्या में शामिल आगरा थाना छत्ता के पीपल मंडी निवासी रामगोपाल यादव पुत्र रामभरोसी मनीष हापुड़िया के रिश्तेदार हैं। वह दो वर्ष पूर्व जेल से छूटे हैं। मनीष रामगोपाल के माध्यम से थाना दक्षिण के छोटी छपैटी निवासी दिलीप यादव उर्फ बबलू एवं आगरा जेल में बंद शातिर अपराधी की हत्या किए जाने की साजिश रच रहा था।
विज्ञापन

मनीष ने पुलिस को बताया कि दिलीप यादव उर्फ बबलू के साथी ढोलपुरा निवासी गणेश यादव की हत्या 2015 में हजरतपुर के समीप ढोलपुरा के निवासी अरुण यादव उर्फ शेरा ने की थी। दिलीप यादव ने साथियों के साथ मिलकर शेरा की 2016 में हत्या करा दी थी। मनीष हापुड़िया शेरा को अपने बेटे के समान मानता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कारण वह दिलीप यादव की हत्या की साजिश रच रहा था। दिलीप यादव की बेटी की शादी में भी वह हत्या करने के उद्देश्य से गया था लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी। मनीष हापुड़िया अपने भांजे थाना दक्षिण के मोहल्ला कोटला निवासी गैंगस्टर यतिन चौधरी का सहयोग लेता था। पुलिस यतिन चौधरी को भी तलाश रही है।

हथियार इकट्ठे करने मेें माहिर है प्रवीन वर्मा एवं विनीत ठाकुर
फिरोजाबाद। एसएसपी ने बताया कि फैक्टरी मेड असलहा को प्रवीन वर्मा एवं विनीत ठाकुर के माध्यम से एकत्रित किए थे। प्रवीन वर्मा ने नौ एमएम के कारतूस 2006 में एटा पुलिस लाइन में कांस्टेबिल विजय दीक्षित से खरीदे थे। प्रवीन वर्मा की बंदूक की दुकान थी उसने उसी समय विजय दीक्षित से सौ से 150 रुपया प्रति कारतूस की दर से खरीद लिए थे। बाद में कांस्टेबिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के साथ जेल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed