फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

कबीरनगर में बेलदार की संदिग्ध परस्थिति में मौत

Wed, 20 May 2020 05:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
crime
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला कबीरनगर गली नंबर दो में बेलदार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे है। परिजनों का कहना है मृतक के गले एवं पैरों में चोट के निशान है। हालांकि थाना पुलिस का कहना है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। थाना उत्तर के मोहल्ला कबीरनगर गली नं. दो निवासी सूरज पाल राठौर (40) पुत्र नानकराम राठौर का शव बुधवार को उसके घर में ही पड़ा मिला। जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पास में रहने वाली उसकी भांजी रश्मि सहित उसके परिवार के सदस्य भी पहुंच गए। भांजी रश्मि का आरोप है कि सूरज की हत्या की गई है। उनके गर्दन के साथ पैर में चोट के निशान है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की भांजी रश्मि का कहना है कि मृतक सूरजपाल तीन भाई है। उसके दो भाई बाहर रहते हैं। सूरजपाल की पत्नी की करीब दस वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। उनके कोई भी संतान नहीं थी। वह बेलदारी कर खुद का पालन पोषण कर रहे थे। थानाध्यक्ष उत्तर नीरज मिश्रा का कहना है कि मृतक सूरजपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मौके से रस्सी के साथ शराब का खाली पौआ मिला है। मृतक के भांजे राघव की ओर से फांसी लगाने और पोस्टमार्टम कराने की बात तहरीर में लिखकर दी गई है। परिजन यदि कोई आरोप लगा रहा है उसकी जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed