फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला, मौत

Sun, 03 Nov 2019 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
crime
नेहा राठौर, मृतक (कबीर नगर में महिला की मौत फाइल फोटो ) - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला कबीरनगर खेड़ा में महिला की संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटकी मिली। महिला की मौत की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षेत्रीय नागरिकों की मदद से कमरे का किवाड़ को तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस मायका पक्ष के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

थाना उत्तर के कबीरनगर खेड़ा निवासी नेहा राठौर (22) पत्नी प्रमोद कुमार राठौर मकान के पहली मंजिल पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उसका पांच माह का बेटा अभिनव उसके पास बैठा रो रहा था। बच्चे के रोने की आवाज को सुनकर परिजन ऊपर पहुंचे और कमरे के दरवाजे बंद थे। जानकारी पर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

ससुरालीजनों ने घटना की जानकारी मृतका के मायके मैनपुरी के अग्रवाल मोहल्ला निवासी परिजनों को दे दी। पुलिस मायकापक्ष के आने का ही इंतजार कर रही है। बताते हैं कि प्रमोद राठौर हिमायूंपुर में परचूनी की दुकान चलाते हैं। वहीं उसके मां और पिता मकान के नीचे मंजिल पर रहते हैं। एसएचओ उत्तर केडी शर्मा ने बताया कि महिला ने फांसी लगाई है। मायका पक्ष के आने पर यदि तहरीर देंगे तो मामला दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed