{"_id":"65de19e9367634d9d10e0255","slug":"councilors-anger-against-municipal-office-superintendent-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-118927-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक के खिलाफ फूटा सभासदों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक के खिलाफ फूटा सभासदों का गुस्सा
Tue, 27 Feb 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक के खिलाफ सभासदों के विरोध के स्वर बढ़ते ही जा रहे हैं। पूर्व में दिए गए शिकायती पत्र पर कार्रवाई न होने से सभासदों में आक्रोश पनप गया है। उन्होंने एक ज्ञापन जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी फिरोजाबाद को सौंपा है। वहीं कार्यालय अधीक्षक का कहना है कि जो प्रतिनिधि जनता द्वारा चुने गए हैं, वह नहीं आते हैं, बल्कि उनके परिवारजन प्रतिनिधि बनकर उल्टा हमपर दबाव बनाते हैं। नगरपालिका के सभासदों में कार्यालय अधीक्षक हृदयराम यादव के खिलाफ विरोध पनपता जा रहा है। सभासदों का आरोप है कि कार्यालय अधीक्षक पिछले कई वर्षों से एक ही स्थान पर रूके हुए हैं। उनका अभी तक कहीं और स्थानान्तरण नहीं किया गया है। जिसकी वजह से नगरपालिका में मनमाने ढंग से काम किया जा रहा है। वह सभासदों के साथ ही नहीं, आमजन के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हैं। नगरपालिका में भ्रष्टाचार भी चरम सीमा पर पहुंचता जा रहा है। जिसकी शिकायत करने पर कोई भी अधिकारी इसका संज्ञान नहीं ले रहा है। जिसके चलते नगरपालिका के सभासदों ने एकजुट होकर कुछ दिनों पूर्व ही उप जिलाधिकारी आदेश सिंह सागर को अपर जिलाधिकारी फिरोजाबाद के नाम ज्ञापन दिया था। जिसमें उन्होंने कार्यालय अधीक्षक के स्थानान्तरण की मांग की थी, लेकिन उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते सभासदों ने एकजुट होकर मंगलवार को जिलाधिकारी फिरोजाबाद को ज्ञापन सौंपा और कार्यालय अधीक्षक के स्थानान्तरण की मांग की।
कार्यालय अधीक्षक हृदयराम यादव ने बताया कि सभी आरोप निराधार हैं। जो जनता द्वारा चुने गए हैं। वह सभासद नगरपालिका नहीं आते हैं, बल्कि उनके प्रतिनिधि बनकर उनके परिवार के लोग आकर हम पर दबाव बनाते हैं। ज्ञापन देने वाले सभासदों में रूचि अग्रवाल, कमलेश, अखिलेश यादव, उर्मिला देवी, मोहित यादव, गौरव यादव, सुधा देवी, अरविंद राजपूत, पंचम यादव एवं मोहम्मद शमीम प्रमुख हैं।
विज्ञापन
कार्यालय अधीक्षक हृदयराम यादव ने बताया कि सभी आरोप निराधार हैं। जो जनता द्वारा चुने गए हैं। वह सभासद नगरपालिका नहीं आते हैं, बल्कि उनके प्रतिनिधि बनकर उनके परिवार के लोग आकर हम पर दबाव बनाते हैं। ज्ञापन देने वाले सभासदों में रूचि अग्रवाल, कमलेश, अखिलेश यादव, उर्मिला देवी, मोहित यादव, गौरव यादव, सुधा देवी, अरविंद राजपूत, पंचम यादव एवं मोहम्मद शमीम प्रमुख हैं।
विज्ञापन