{"_id":"58021aa04f1c1b6c6128ebad","slug":"council-observed-in-handwash-day-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में मनाया हैंडवॉश-डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में मनाया हैंडवॉश-डे
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में हैंड वॉशिंग डे का आयोजन किया गया
अच्छे स्वास्थ्य के लिए भोजन करने से पूर्व हाथ धोना जरूरी है...। कुछ यही संदेश देने के लिए हैंडवॉश डे मनाया गया। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों को साबुन से हाथ धोना सिखाया और उसके फायदे बताए।
प्राथमिक विद्यालय लेबर कालोनी बालक एवं प्राइमरी स्कूल कन्या में हैंडवॉश डे मनाया गया। यहां बच्चों को साबुन से हाथ धोना सिखाया गया। प्राथमिक विद्यालय टीला बालक में प्रधानाध्यापक शौहरत अली ने बच्चों को बताया कि साबुन से हाथ धोने से कीटाणु पेट में नहीं जाते हैं, जिससे बीमारियां नहीं होती हैं। इसके बाद एमडीएम खाया। प्राइमरी रसूलपुर में भी हैंडवॉश डे का आयोजन किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान में शिक्षिका कल्पना राजौरिया ने कहा कि भोजन से पूर्व साबुन से हाथ अवश्य धोएं।