फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त दरोगा की मौत, तीन नए मरीज मिले

Mon, 29 Jun 2020 01:58 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
corona
फिरोजाबाद जिले में कोरोना घातक होता जा रहा है। रविवार शाम कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई। उनका उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा था। दिनभर में तीन नए केस भी सामने आए। जनपद में अब कोरोना मरीजों की संख्या 513 हो चुकी है। वहीं कोरोना से जिले में अभी तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


सैलई आंबेडकर पार्क निवासी 67 वर्षीय सेवानिवृत्त दरोगा की रविवार शाम मौत हो गई। सांस लेने में तकलीफ होने पर सेवानिवृत्त दरोगा को विगत 23 जून को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां उसका सैंपल लेकर कोरोना की जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार रात रिपेार्ट पॉजिटिव आने के बाद सेवानिवृत्त दरोगा का कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार दोपहर में सेवानिवृत्त दरोगा की तबियत बिगड़ी।उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया लेकिन शाम को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले मरीज

सैलई के निकट स्थित नगला पिपरिया में 23 वर्षीय महिला और उसका तीन वर्षीय पुत्र पॉजिटिव मिला है। एक सप्ताह पूर्व इसी परिवार से एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इस कारण परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराई गई थी।

महिला नगला मिर्जा में रहती है। वो इन दिनों अपने मायके नगला पिपरिआ आई थी। इधर, गांधी नगर में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। खांसी, जुकाम होने पर युवक ने मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच कराई थी। रिपोर्ट आने के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।

कोरोना टेस्ट के लिए रैंडम सैंपल

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को सिरसागंज थाने और तहसील में पहुंचकर रैंडम सैंपलिंग की। सैंपलिंग में हॉटस्पॉट एरिया में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को शमिल किया गया। टीम ने तहसील और थाने के 25 लोगो की सैंपलिंग की। 

शिकोहाबाद अस्पताल और जिला अस्पताल से जांच करने थाने पहुंचे डॉ. भरत पाठक ने बताया कि सैंपल लिए गए कर्मचारियों की रिपोर्ट दो दिन में आ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed