फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Contaminated water coming from drinking water line in Premnagar Salai and Jagjivan Nagar

प्रेमनगर सैलई व जगजीवन नगर में पेयजल लाइन से आ रहा दूषित पानी

Wed, 05 Oct 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:36 PM IST
सार

बुधवार को क्षेत्रीय लोगों ने दूषित पानी से भरे बर्तन लेकर प्रदर्शन भी किया। बंबा बाईपास से सटे मोहल्ला सरजीवन नगर, जगजीवन नगर, प्रेमनगर सैलई और गायत्री नगर क्षेत्र की कई गलियों में दूषित पेयजल की सप्लाई लोगों के घरों तक पहुंच रही है। जबकि गंदगी के कारण आबादी के अधिकांश लोग संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका के चलते नगर निगम के जलकल और स्वास्थ्य विभाग में अवगत करा चुके हैं।

विज्ञापन
Contaminated water coming from drinking water line in Premnagar Salai and Jagjivan Nagar

विस्तार

फिरोजाबाद। नगर निगम के वार्ड संख्या एक और 27 से जुड़े मोहल्ला सरजीवन नगर, गायत्री नगर, जगजीवन और प्रेमनगर सैलई के घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी नगर निगम के अधिकारी समस्या के निदान की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बुधवार को क्षेत्रीय लोगों ने दूषित पानी से भरे बर्तन लेकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

बंबा बाईपास से सटे मोहल्ला सरजीवन नगर, जगजीवन नगर, प्रेमनगर सैलई और गायत्री नगर क्षेत्र की कई गलियों में दूषित पेयजल की सप्लाई लोगों के घरों तक पहुंच रही है। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत है कि कई बार शिकायत के बाद भी नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि गंदगी के कारण आबादी के अधिकांश लोग संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका के चलते नगर निगम के जलकल और स्वास्थ्य विभाग में अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने बुधवार को प्रेमनगर सैलई व जगजीवन नगर में दूषित पानी से भरे बर्तन लेकर प्रदर्शन भी किया। क्षेत्रीय लोगों की माने तो नगर निगम की पाइप लाइन से दूषित पानी की सप्लाई होने के कारण निजी सबमर्सिबल पंप संचालकों से पानी की खरीद करनी पड़ रही है। बुुधवार को प्रदर्शन करने वालों में सनी कुमार, अजय कुमार, रेखा देवी, मंजू देवी,रीना देवी, विजय सिंह, गुडिया, सरोजनी देवी और रूबी देवी के अलावा सूरज सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed