फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress welcomed by officials

कांग्रेसियों ने किया पदाधिकारियों का स्वागत

Sun, 03 Jan 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 03 Jan 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Congress welcomed by officials
शहर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को सदर बाजार स्थित कार्यालय पर जिला बार एसोसिएशन के तीसरी बार नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्म सिंह यादव का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर धर्म सिंह यादव ने कहा कि शहर कांग्रेसजन कभी भी न तो हिम्मत हारते हैं और न हीं किसी संघर्ष से पीछे रहते हैं। जनपद के अधिवक्ताओं ने मुझमें पुन: विश्वास व्यक्त किया। कांग्रेसजनाें ने आज जो उत्साह दिखाया है, मैं उसका आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जनपद में अपना परचम फहराएगी। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा कि कांग्र्रेस अथाह समुद्र है। आने वाले समय में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश और देश की सत्ता में लौटेगी। एआईसीसी सदस्य अतुल चतुर्वेदी ने कहा धर्म सिंह यादव के बार अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शफात खान राजू, प्रकाश निधि ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार दोनों मिलकर जनता की भावनाओं पर कुठाराघात कर रहे हैं। सांप्रदायिक तनाव का माहौल उत्पन्न कर जनता को भयभीत किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष केशव देव, महेश पिप्पल, संदीप तिवारी, उजमा देवी, संजय चतुर्वेदी, नुरुल हुदा लाला राइन, अरशद कुरैशी, अजय शर्मा, अशोक दिवाकर, राधेश्याम बघेल, माया गुप्ता, सुबूर अली, आमिर अली, डा. सुरेशचंद्र, इश्तयाक खान, अतुल पोरवाल, चांद कुरैशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed