फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Complete the smart road work in a month

Firozabad News: एक महीने में पूरा करें स्मार्ट रोड का काम

Tue, 30 May 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 30 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Complete the smart road work in a month
संवाद न्यूज एजेंसी फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रवि रंजन ने नगर आयुक्त के साथ सोमवार को स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत करीब 23 करोड़ की लागत से बन रही सड़क और फुटपाथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की गति धीमी मिलने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार अफसरों को कड़ी हिदायत के साथ एक माह में काम पूरा कराने को कहा। बता दें कि सोमवार के अंक में स्मार्ट रोड बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे बन रहे मुसीबत शीर्षक से खबर को अमर उजाला ने प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत सुभाष तिराहा से स्टेशन रोड़ तिकुनिया तक लगभग 23 करोड़ की लागत से सड़क और फुटपाथ का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ बनाए जाने के साथ ही कंपनी बाग चौराहा के समीप ग्लास सिटी से जुड़ी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जानी है। फिलहाल निर्धारित स्थलों पर अतिक्रमणों को साफ कराने एवं बिजली की भूमिगत लाइन डालने एवं स्ट्रीट लाइट आदि लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति पर क्षेत्रीय दुकानदार व राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को जिलाधिकारी रवि रंजन एवं नगर आयुक्त ने अन्य अधिकारियों के साथ सुभाष तिराहा से स्टेशन रोड तिकुनिया तक सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। फुटपाथ निर्माण कार्य में लगाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता जांची। उन्होंने कहा कि फुटपाथ पर लगने वाले टाइल्स की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अधीन कार्य कर रहे ठेकेदारों को एक माह की अवधि में स्मार्ट रोड निर्माण से जुड़ी सभी कार्य पूर्ण कराने की कड़ी हिदायत दी। वहीं कंपनी बाग चौराहा से उद्योग विभाग के कार्यालय तक ग्लास सिटी निर्माण से जुड़ी जानकारी भी हासिल की। डीएम ने ग्लास सिटी के रूप में विकसित होने वाले समूचे एरिया में पूर्व निर्धारित कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा कराने एवं उद्यमियों से सलाह मशविरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed