{"_id":"57f54eac4f1c1b940a270941","slug":"complaint-against-kejriwal-and-chidambaram","type":"story","status":"publish","title_hn":" केजरीवाल, चिदंबरम और निरुपम के खिलाफ तहरीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल, चिदंबरम और निरुपम के खिलाफ तहरीर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और संजय निरूपम के सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए गए सवालों का विरोध फीरोजाबाद में भी हुआ, आम जनकल्याण महासभा ने इस पर रोष व्यक्त करते हुए इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में संगठन की ओर से थाना उत्तर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी है।
आम जनकल्याण महासभा के प्रदेश महासचिव उदयवीर सिंह वीरईया ने यह तहरीर दी है, इसमें कहा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम और कांग्रेस नेता संजय निरुपम का सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगना देश हित में उचित नहीं है।
यह मामला देश और सेना से जुड़ा है। इस पर सवाल उठाना देशद्रोह की परिधि में आता है। पाकिस्तान के एजेंट में रूप में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इससे देश के 125 करोड़ लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
इस दौरान लटूरी सिंह, योगेश सरन, नरेंद्र बाबू, राजुल, राजकुमार, होरीलाल, श्याम सुंदर और संजय सिंह आदि मौजूद थे। इस संबंध में कोतवाल उत्तर का कहना है कि तहरीर मिली है। अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। यदि वह आदेश देंगे तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।