फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CM seeks to raise the honorarium Shicshamitron

शिक्षामित्रों ने सीएम से मांगा बढ़ा मानदेय

Sat, 31 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 31 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
CM seeks to raise the honorarium Shicshamitron
धरना प्रदर्शन करते शिक्षामित्र।
 आदर्श शिक्षा सहायक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार को मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। उन्होंने मानदेय बढ़ाकर तीस हजार करने की मांग की। शीघ्र ही शासनादेश जारी नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि हमारी मांगों के प्रति प्रदेश सरकार की ओर से गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। वहीं रहीशपाल सिंंह ने कहा कि शिक्षामित्रों की डिग्री वही तो फिर या समायोजित करें या फिर तीस हजार रुपया मानदेय दें। अजयवीर सिंह एवं हरवंश शर्मा ने कहा कि हमारी मांगों पर मुख्यमंत्री को चाहिए कि गंभीरता से विचार करें। सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम के कार्यालय में जाकर प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र सिंह को सौंपा। प्रदर्शन में मुख्यरूप से राजपाल सिंह, आनंद कुमार, राजेश कुमार, राजकुमार, नरेश कुमार, चंद्रपति यादव, नरेंद्र सिंह ब्रजमोहन, नीलम यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed