फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Chintu lost the battle of life during treatment

उपचार के दौरान जिंदगी की जंग हार गया चिंटू

Mon, 29 Aug 2016 12:19 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 29 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Chintu lost the battle of life during treatment
उपचार के दौरान जिंदगी की जंग हार गया चिंटू - फोटो : Amar Ujala
पांच दिन बाद उपचार के दौरान बुधवार दोपहर को तोड़ा दम
विज्ञापन

22 अगस्त को राजस्थान के धौलपुर जिले में हुए हादसे में हुआ था घायल
विगत पांच दिन से जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा चिंटू रविवार को जिदंगी की जंग हार गया। चिंटू की मौत की पुष्टि होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। चिंटू की मौत की खबर से मोहल्ला महावीर नगर में मातमी सन्नाटा पसर गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिवारीजनों को सौंप दिया।

राजस्थान के धौलपुर जिले में 22 अगस्त की रात हादसे में महावीर नगर निवासी प्रशांत, सिद्धार्थ, अतुल, सुमित और नगला विश्नूू निवासी सत्येंद्र की मौत हो गई थी। वहीं चिंटू, शिवम और गोल्डी गंभीर रूप से घायल थे। परिवारीजन घायलों को धौलपुर से आगरा ले आए थे। यहां चिंटू को वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसके बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए थे। 24 अगस्त को परिवारीजन चिंटू को लेकर प्राइवेट ट्रामा सेंटर पहुंचे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे चिंटू ने प्राइवेट ट्रामा सेंटर में अंतिम सांस लेने के साथ ही जिंदगी से अलविदा कह दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग ट्रामा सेंटर पर एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना देकर चिंटू के शव को जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिवारीजनों को सौंप दिया। वहीं गोल्डी और ऋषभ का आगरा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed