फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chandravaad jain mela mein umade shraddhaalu

चंद्रवाड़ जैन मेला में उमडे़ श्रद्धालु

Mon, 03 Oct 2016 01:36 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 03 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
chandravaad jain mela mein umade shraddhaalu
चंद्रवाड़ जैन मेला में उमडे़ श्रद्धालु - फोटो : Amar Ujala
जैन मुनि के सानिध्य में धूमधाम से निकली रथयात्रा
विज्ञापन

मेला महोत्सव में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड़ समिति द्वारा वार्षिक मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। शहर में जैन मुनि विनम्र सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में भगवान चंद्रप्रभु की रथयात्रा निकाली गई। चंद्रवाड़ में सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन किए गए। मेला में दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

रविवार को सुबह भगवान चंद्रप्रभु की रथयात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई। उद्घाटन विधायक मनीष असीजा ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा बब्बूजी की जीन से शुरु होकर सदरबाजार, घंटाघर होते हुए चंद्रवार पहुंची। शोभायात्रा में शामिल आचार्य विद्यानंद महाराज की झांकी शामिल रही। वहीं, जिनवाणी पालकी आकर्षण का केंद्र रही। डांडिया नृत्य ने शोभा बढ़ाई। कदम-कदम पर रथ की आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में जैन मुनि विनम्र सागर ससंघ शामिल हुए। भक्तों ने आरती उतार कर पाद प्रक्षालन किया। शोभायात्रा चंद्रवाड़ पहुंचने के बाद संभव प्रकाश जैन ने झंडारोहण कर मेले का उद्घाटन किया। दीप प्रज्वलन प्रदीप जैन एवं चंद्रप्रभु भगवान के चित्र का अनावरण योगेंद्र प्रकाश जैन ने किया। इसके बाद भगवान आदिनाथ की प्राचीन प्रतिमा का इंद्रों द्वारा विधिविधान के साथ जलाभिषेक किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन अरुण जैन पीली कोठी ने किया। मंगलायन से आए छात्र-छात्राओं ने ‘भारतीय इतिहास के दो सूर्य नृत्य’ नाटिका प्रस्तुत की। आदिनाथ भगवान के पुत्र बाहुबली एवं भरत के जीवन पर मंचन किया। महाराज विनम्र सागर ने देशदर्शन एवं देवपूजा के बारे बताया। मुख्य अतिथि सपा प्रवक्ता केसी जैन ने चंद्रवार के इतिहास को बताया। चंद्रवार के विकास में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने भी चंद्रवार का विकास कराने का आश्वासन दिया। संचालन संजय जैन पीआरओ एवं राहुल जैन इसौली ने किया। मेले में अध्यक्ष आदीश जैन, सचिन जैन, मनोज जैन, नितेश अग्रवाल, प्रिंस जैन, प्रिंस जैन, प्रदीप जैन, देवेंद्र जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed