फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Celebrate BJP with Vijay Diwas, Dhol-Dangar

विजय दिवस के साथ भाजपा का जश्न, ढोल-नगाड़े बजे

Sat, 18 Mar 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 18 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Celebrate BJP with Vijay Diwas, Dhol-Dangar
भाजपाइयों ने विजय दिवस मनाया।
भाजपा महानगर इकाई अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को भाजपाइयों ने विजय दिवस मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा कि यह विजय केंद्र सरकार की ओर से जनमानस के हित में जारी गरीब, किसान, मजदूर हितैषी योजनाओं की है। देश की जनता में प्रधानमंत्री की योजनाओं के प्रति विश्वास जाग्रत हुआ है। प्रदेश में सभी का साथ, सबका विकास के ही तहत काम किया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवमोहन श्रोत्रिय ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र बंसल ने कहा कि समाज परिवर्तन चाहता है। जनता ने बदलाव के लिए ही जनादेश दिया है। अशोक शर्मा हरि, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, संजय मिश्र, राधेश्याम यादव, प्रेमवीर सविता, राजेंद्र बोहरे, अनिल भारद्वाज, रामनरेश कटारा, भगवान सिंह झा, सुरेंद्र राठौर, कैलाश ओझा, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, ममता कठेरिया, आनंद अग्रवाल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, किरन राठौर, मानसी गुप्ता, रामवती, संध्या अग्रवाल, ग्रीशलता जादौन, कमलेश देवी गुप्ता, विशाल सक्सेना, पिंकी चक, सुनील मिश्रा, निकुंज शुक्ला आदि शामिल रहे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलजार अंसारी के राजपूताना स्थित आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। हिंदू-मुस्लिमों ने गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। प्रदेश में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने पर मिष्ठान बांटा गया। पार्टी महासचिव दिलशाद, शान मोहम्मद, अमन वर्मा, लोकेश गुप्ता, भरत गुप्ता,अतुल आदि मौजूद थे।


असीजा को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग
फिरोजाबाद (ब्यूरो)। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र आकाशवाणी रोड पर मुस्लिम समाजसेवियों की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश में जीत पर मुबारकबाद दी गई। उन्होंने नगर विधायक मनीष असीजा को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग की। मांग करने वालों में हाजी डा. शब्बीर मुहम्मद, उस्मान गनी, मास्टर नूर मुहम्मद, रहमान भाई, इकबाल, नसीम खां, यामीन भाई, हसन खां, रिजबान भाई, कसीम भाई, सलीम, जावेद, अनीस, अखलाक, इस्माइल, अदनान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed