फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Caught 80 bags of rice, serious allegations were also leveled against the department

Firozabad News: 80 कट्टा चावल पकड़ा, विभाग पर भी लगे संगीन आरोप

Fri, 23 Jun 2023 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 23 Jun 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Caught 80 bags of rice, serious allegations were also leveled against the department
फिरोजाबाद। जिला पूर्ति विभाग ने जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर चावल के करीब 80 कट्टों को पकड़ा है। इनकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल दोनों मामलों में थाने में अभियोग दर्ज कराने की कार्रवाई कर रहा है। कार्रवाई के दौरान विक्रेता ने जब पैसे की बात कहकर चिल्नाना शुरू किया तो विभाग की बड़ी अधिकारी मौके से अधिनस्थ अधिकारी को छोड़कर निकल गई। इस मामले में विभागीय अधिकारी फिलहाल बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

फिरोजाबाद में शहरी क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक आनंद गौतम ने जलेसर रोड पर मनोज कुमार की दुकान पर छापा मारा। पूर्ति निरीक्षक को 38 कट्टा चावल मिले थे। पूर्ति निरीक्षक की कार्रवाई पर मनोज भड़क गया। मनोज का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, इसमें वह चिल्ला कर कह रहा है कि 15 दिन पहले ही पचास हजार रुपये दिए हैं, इसके बाद भी आप फिर से आ गए। गरीब आदमी हूं क्या जहर खा लूं। मनोज कुमार ने पूर्ति निरीक्षक आनंद गौतम को जो लिखित बयान दिया है उसमें कहा है कि वह विभाग के अधिकारी के चालक को पचास हजार रुपये दिए थे।जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी कुमारी को टूंडला तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरौली में किसी ने सूचना दी थी कि चावल की कालाबाजारी की जा रही है। शिकायत पर टूंडला के पूर्ति निरीक्षक रिषीपाल सिंह ने कार्रवाई की तो एक किराने की दुकान के पीछे गोदाम पर चावल के 42 कट्टे बरामद किए हैं। चावलों को विभाग ने सुपुर्दगी में दे दिया है। इसके साथ
विज्ञापन

इधर जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी कुमारी ने कहा कि टूंडला क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक रिषीपाल ने 42 कट्टा चावल तथा नगरीय क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक आनंद गौतम ने 38 कट्टा चावल के बरामद किए हैं। दोनों ही मामलों में अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी के चालक की पत्नी हैं राशन डीलर
जिला पूर्ति विभाग के बड़े अफसर के चालक की कई शिकायतें इससे पहले भी मिल चुकी है। विभाग के अधिकारी जिस गाड़ी से चलते हैं वह राशन डीलर का पति चलाता है। कश्यप नगर जलेसर रोड पर बृहस्पतिवार को की गई कार्रवाई में मनोज ने जो लिखित शिकायत की। इसमें अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।

राशन डीलरों पर आखिर क्यों नहीं कार्रवाई
विभाग जिस तरह से दुकानदारों पर छापामार कार्रवाई कर रहा है, इस पर विभाग खुद सवालों के कठघरों में खड़ा हो गया है। विभाग के अधिकारी को जहां से राशन की कालाबाजारी की जाती है, उस पर कार्रवाई करने की बजाए फेरी व खुदरा दुकानदारों पर कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed