{"_id":"66a14735345c11f67e0888e0","slug":"bsc-student-commits-suicide-by-hanging-herself-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-129798-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बीएससी की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बीएससी की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
Wed, 24 Jul 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना अरांव क्षेत्र में बीएससी फाइनल की छात्रा ने खेत पर जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजन शोक में डूबे गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना अरांव क्षेत्र के गांव कुढीना निवासी शिवानी (24) बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थीं। परिजन ने बताया कि बुधवार को वह खेत पर भैंस बांधने के लिए गई थीं। इसके बाद वह घर वापस लौटकर नहीं आईं। परिजन ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। कुछ देर बाद उनके परिवार की ही एक महिला खेत पर घास लेने के लिए गई थी। जहां उन्हें आम के पेड़ पर शिवानी का शव लटका हुआ मिला। महिला ने जानकारी परिजन को दी।
मौके पर पहुंचे परिजन ने पुलिस को भी मौके बुला लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजन का कहना है कि वह खेत पर भैंस बांधने के लिए गई थी और उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी थी। मौत का कारण वह नहीं बता सके। थाना प्रभारी अरांव संजुल पांडेय का कहना है कि युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही परिजन से भी पूछताछ की जा रही है।