फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Brahmakumari goodwill tour city aroused

ब्रह्मकुमारी की सद्भावना यात्रा में उमड़ा शहर

Mon, 26 Sep 2016 12:50 AM IST
Amar Uajla
Amar Uajla Updated Mon, 26 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Brahmakumari goodwill tour city aroused
ब्रह्मकुमारी की सद्भावना यात्रा में उमड़ा शहर - फोटो : Amar Ujala
सद्भावना संदेश देने को एक मंच पर आए सभी धर्म के विद्वान
विज्ञापन


तनावमुक्ति शिविर में रविवार को अद्भुत नजारा दिखा। हिंदू, मुस्लिम, ईसाई और बौद्ध धर्म के विद्वानों ने एक मंच पर आकर सद्भावना की मिशाल पेश की। सद्भावना ज्योति जलाने के बाद विश्व सद्भावना यात्रा निकाली गई। दर्जनों संगठनों ने रैली में भाग लेकर आपसी संबंधों में मधुरता, सद्भावना एवं शाति का संदेश दिया।
पीडी जैन कालेज मैदान पर आयोजित शिविर में ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ पूनम बहन ने कहा किजब हम दूसरों के लिए शुभ-भावना रखते हैं तो हमारे मन की हलचल समाप्त हो जाती है और मन शांत हो जाता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई गलती हो जाए तो तुरंत क्षमा मांगना चाहिए। जब हम किसी को दु:ख देते हैं तो उसकी बैड एनर्जी हमेशा हमारे साथ रहती है, जो डिप्रेशन व तनाव का कारण बनती है। इसलिए तनाव मुक्ति के लिए उस व्यक्ति को क्षमा करना और व्यक्ति के लिए शुभ-भावना जरूरी है।
विज्ञापन

सभा में जैन धर्म से नरेन्द्र प्रकाश जैन, हिन्दु धर्म से जगजीवन राम मिश्र, इस्लाम धर्म से मुफ्ती आलम मुस्तफा याकुवी, ईसाई धर्म से फादर रोजिमन थामस, बौद्ध धर्म से भदंत बुद्ध शरण महास्थविर सद्भावना का संदेश देने के लिए एक मंच पर आए। नगर आयुक्त रामअवतार रमन, विधायक मनीष असीजा, एमएलसी डा. दिलीप यादव, देवीचरन अग्रवाल, विश्वदीप सिंह तथा त्रिलोकीनाथ सेठी ने भी सद्भावना ज्योति जलाई। तदुपरांत साढे़ आठ बजे झंड़ी दिखाकर विश्व सद्भावना यात्रा को रवाना किया। सद्भावना यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों, महिलाओं ने सद्भावना का संदेश दिया। लोग हाथों में सद्भावना ज्योति लेकर चल रहे थे। संचालन डा. प्रभाकर राय ने किया। जीके शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, मनोज शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राजीव, गौरव, डा. रमाशंकर, डा. हरिओम भाई, अंजना बहन, खुशी बहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संस्थाओं ने सद्भावना दौड़ में लिया हिस्सा
सद्भावना दौड़ में व्यापार मंडल, लायंस क्लब, जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति, संस्कार भारती, भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा, माथुर वैश्य संगठन, ब्राह्मण महासभा, ब्रजराज सिंह एवं गौरी शंकर शिक्षण संस्थान, डायमंड परिवार, माधव गौशाला, चाटर्ड एकाउन्टेंट एसोसिएशन, जनपदीय साहित्यिक मंच, जनपद संस्थान विकास समिति आदि लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed