फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Blood center stores open yet

अभी तक नहीं खुले  ब्लड स्टोर केंद्र 

Sun, 20 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद Updated Sun, 20 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Blood center stores open yet
blood - फोटो : amar ujala
 मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 33 जिलों में 41 ब्लड स्टोरेज सेंटर खोलने की योजना बनाई थी। इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए गए लेकिन अब तक जिले में सेंटर की स्थापना नहीं हो सकी। अब मामले में सूबे के प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने संबंधित जिलों के सीएमओ को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन

मातृ मृत्युदर में कमी लाने एवं सुदृढ़ क्षेत्रों में रक्त की उपलब्धता को लेकर प्रथम संदर्भन इकाइयों पर रक्त संग्रहण केंद्रों की स्थापना की योजना बनाई गई। इसके तहत फीरोजाबाद समेत 33 जिलों में 41 ब्लड स्टोरेज सेंटर खोले जाने थे। इसका मकसद था कि स्वास्थ्य इकाइयों पर गर्भवती महिलाओं को आवश्यकता के समय रक्त मिल सके। इसके लिए ब्लड स्टोरेज रेफ्रिजरेटर उपलब्ध करा दिया गया था। इसके बाद भी रक्त संग्रहण केंद्र क्रियाशील नहीं हो सका। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिन्हा ने ब्लड स्टोरेज केंद्र खोले जाने वाले जिलों के सीएमओ को पत्र लिखकर नवंबर माह के अंत तक रक्त संग्रहण केंद्र के लाइसेंस से संबंधित औपचारिकता पूरी कर संचालन का निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


फीरोजाबाद  जिले में टूंडला, संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद एवं जसराना में ब्लड स्टोरेज सेंटर खुलने हैं। अन्य तैयारियां पूरी हैं लेकिन अभी तक लाइसेंस का मामला फंसा है। प्रमुख सचिव का पत्र मिला है। इसी क्रम में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. पुष्कर आनंद, सीएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed