फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BLO never met Facilities

बीएलओ को नहीं मिली सुविधाएं

Sun, 20 Dec 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 20 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
BLO never met Facilities
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के विशेष दिवस पर भी मतदान केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का आलम दिखा। कालेज संचालकों ने बीएलओ को बैठने को कुर्सी तो दूर बल्कि बैंच तक नहीं दी। बीएलओ जमीन पर बैठकर वोटर सूची को खंगालते दिखे। कई केंद्रों पर तो बीएलओ ने सिर्फ हाजिरी लगाई और घर चले गए।
विज्ञापन


समय-1.00 बजे, स्थान-श्यामादेवी इंटर कालेज हिमायूंपुर फीरोजाबाद।
इंटर कालेज में फीरोजाबाद विधानसभा के चार बूथ 343 से लेकर 346 तक हैं। कालेज में सिर्फ बूथ संख्या 344 पर तैनात बीएलओ मिथिलेश, 346 की बीएलओ अनीता मौजूद थीं। 343 बूथ की बीएलओ सोमवती कुछ देर बाद ही चली गईं। यही हाल स्नेहलता का था। इनके बूथों पर आने वाले लोग बैरंग लौटने कोे विवश हुए।
विज्ञापन

समय-1.15 बजे, स्थान-सीएल जैन डिग्री कालेज फीरोजाबाद।
कालेज प्रांगण में सात बीएलओ तैनात थीं। बूथ संख्या 321 से लेकर 327 तक की बीएलओ मौजूद थीं। 324 बूथ पर तैनात बीएलओ बबिता अग्रवाल हाजिरी लगाने के बाद ही चली गईं। जबकि श्यामवती, जानकी देवी, मीना अग्रवाल, उमा यादव, दयावती व सुनीता जैन में से किसी को बैठने को कुर्सी तक नहीं मिलीं। इसके कारण सभी बीएलओ जमीन पर बैठकर ही काम को निपटाती दिखाई दीं। उनका कहना था कि अफसरों से शिकायत की लेकिन ध्यान ही नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय-1.30 बजे, स्थान-एमजी बालिका इंटर कालेज फीरोजाबाद।
एमजी इंटर कालेज प्रांगण में नौ में से सात बीएलओ मौजूद थीं। बीएलओ को बैठने के लिए कुर्सी के साथ मेज की व्यवस्था की गई थी। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने वालों की संख्या काफी कम थी। मनोज देवी, माया, ममता चौहान, सुनीता जैन, मोहिनी कुलश्रेष्ठ, विद्या देवी व प्रमिला गुप्ता तो उपस्थित थीं। लेकिन आसमा कुलश्रेष्ठ हाजिरी लगाने के बाद तबियत खराब होने की कहकर चली गईं। रतन देवी भी मौजूद नहीं मिली। साथी बीएलओ का कहना था कि करीब सात आवेदन फार्म आए थे।
समय-1.45 बजे, स्थान-तिलक इंटर कालेज फीरोजाबाद।
कालेज प्रांगण मेें धूप में आधा दर्जन कुर्सियों रखकर तीनों बीएलओ काम निपटाने में व्यस्त थे। भाजपा नेता अशोक कपूर बूथ पर फार्म संख्या छह एवं सात को भरने में जुटे थे। दो किशोरियां अपना नाम शामिल कराने को फार्म को भरने में जुटीं थीं। बूथ एक पर गुंजन प्रसाद, दो पर अंजू रानी एवं तीन पर उर्मिला देवी फार्म भरने में जुटे थे।


जिन कालेज संचालकों ने बीएलओ को फर्नीचर मुहैया नहीं कराया उनको नोटिस जारी करके जवाब तलब किया जाएगा। बीएलओ हाजिरी लगाकर गायब हुईं हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। विशेष दिवस में यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कर्मेंद्र सिंह एडीएम फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed