फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BKU Haldhar protests at the power station; submits memorandum.

Firozabad News: भाकियू हलधर का बिजली घर पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Fri, 19 Jun 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 19 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
BKU Haldhar protests at the power station; submits memorandum.
फिरोजाबाद। भारतीय हलधर किसान यूनियन ने रेलवे कॉलोनी फाटक के समीप बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य अभियंता से फोन पर वार्ता करने के साथ अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ट्रांसफार्मर को रखवाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को काफी संख्या में संगठन के पदाधिकारी रेलवे कॉलोनी फाटक स्थित बिजलीघर पर पहुंचे। अधीक्षण अभियंता के नहीं होने पर बनीपुरा के किसानों की समस्याओं को बिजली विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा। क्षेत्र के जेई द्वारा की जा रही अवैध वसूली की जांच कराके निलंबित किए जाने की मांग की। इसकी जानकारी होते ही अधिशाषी अभियंता अभिषेक कुमार ने किसान संगठन के नेताओं से वार्ता की। उन्होंने चीफ इंजीनियर से फोन पर वार्ता की और भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं का निदान कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता अभिषेक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने भरोसा दिया कि शीघ्र ही वहां पर नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। जेई के खिलाफ विभागीय जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव देशराज भगत, आगरा मंडल अध्यक्ष ऋषभ यादव, महानगर अध्यक्ष सिकंदर मंसूरी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद राठौड़,प्रवक्ता उदयवीर सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष टिंकू यादव, ओमवीर सिंह यादव, विवेक यादव,प्रदेश सचिव अनुरोध सिंह, भोला यादव, चंदन यादव, चंद्र मोहन चक्रवर्ती सहित काफी किसान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed