फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bijli bill

घर बैठे स्वयं बिजली बिल बना और जमा कर सकेंगे उपभोक्ता

Wed, 20 May 2020 05:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
bijli bill
फिरोजाबाद। लॉकडाउन में उपभोक्ता घर बैठे स्वयं बिजली का बिल बनाकर जमा कर सकता है। इसके लिए उपभोक्ता को वेबसाइट खोलकर स्वयं ही रीडिंग डालनी होगी। इसके अगले 24 घंटे में जनरेट हो जाएगा। उपभोक्ता ऑनलाइन अथवा काउंटर पर जाकर विद्युत बिल भर सकते हैं। विभागीय योजना के अंतर्गत नौ किलोवाट तक बिजली कनेक्शन के बिल ऑनलाइन बन सकेंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन बिल बनाने अथवा जमा करने के लिए 222.ह्वश्चद्गठ्ठद्गह्म्द्द4.द्बठ्ठ पर अपनी लॉग इन कर आईडी बनानी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण मीटर रीडिरों को घर-घर जाकर मीटर रीडिंग लेने में दिक्कत आ रही है। इस कारण शहरी उपभोक्ता वेबसाइट में बिल जनरेशन अर्बन के विकल्प का उपयोग कर अपना बिजली कनेक्शन, पिछले महीने की रीडिंग, वर्तमान रीडिंग और अन्य सूचनाएं भरकर वर्तमान बिल जनरेट कर सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सेल्फ
विज्ञापन

बिल जनरेशन विकल्प का उपयोग करना होगा।
एक्सईएन अजय अग्रवाल ने बताया कि शासन ने स्वयं बिल बनाने की आसान व्यवस्था शुरू की है। इसके अंतर्गत ऑनलाइन बिल जमा कर सकेंगे। यदि कोई उपभोक्ता कम रीडिंग डालेगा तो उससे बाद में डेढ़ गुना बिल वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed