फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bachganv winner, runner-up in Firozabad

बछगांव विजेता, फीरोजाबाद उपविजेता

Wed, 24 Aug 2016 12:19 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 24 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bachganv winner, runner-up in Firozabad
बछगांव विजेता, फीरोजाबाद उपविजेता - फोटो : Amar Ujala
तिलक इंटर कालेज प्रांगण में हुई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग में बछगांव विजेता, सिरसागंज बनी उप विजेता
तिलक इंटर कालेज प्रांगण में सीनियर सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सिरसागंज, बछगांव, फीरोजाबाद एवं जसराना क्षेत्र की टीमों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में बछगांव विजेता एवं फीरोजाबाद उप विजेता एवं सब जूनियर वर्ग में बछगांव टीम विजेता तथा सिरसागंज की टीम उप विजेता बनीं।

बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने फीता काटकर किया। कालेज ग्राउंड में सिरसागंज,बछगांव, फीरोजाबाद एवं जसराना क्षेत्र की बालिका वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। सीनियर बालिका वर्ग का फाइनल मैच बछगांव क्षेत्र एवं फीरोजाबाद क्षेत्र में हुआ। इसमें बछगांव विजेता एवं फीरोजाबाद उप विजेता बना। सब जूनियर बालिका वर्ग का फाइनल मैच बछगांव एवं सिरसागंज के मध्य हुआ। दोनों टीमों में शामिल खिलाड़ियों से परिचय स्कूल की प्रबंधक रूपिका शर्मा एवं डा. अजय कुमार सिंह सचिव के द्वारा किया गया। सब जूनियर के फाइनल में बछगांव विजेता एंव सिरसागंज की टीम उप विजेता  बनीं। प्रतियोगिता संपन्न कराने में कैलाशचंद्र यादव, महावीर प्रसाद शर्मा, नरेंद्र सिंह, केके शर्मा, विनोद कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार शर्मा, जितेंद्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार, विनोद कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, रामसेवक शर्मा, प्रेम सिंह, विजेंद्र सिंह, अजय मिश्रा आदि व्यायाम शिक्षकों ने सहयोग किया। मैदान की व्यवस्था संभालने में सुनीता, पंकज भारद्वाज, मुकेश शर्मा, विश्वास भारद्वाज तथा मनोजझा का सहयोग सराहनीय रहा। प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed