फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   baccha chori

नामकरण के एक दिन बाद ही हो गई पार्षद की गिरफ्तारी

Tue, 30 Aug 2022 12:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
baccha chori
नामकरण के एक दिन बाद ही हो गई पार्षद की गिरफ्तारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल के घर में बच्चा आने के बाद खुशी का माहौल था। गिरफ्तारी से एक दिन पूर्व नामकरण संस्कार भी आयोजित हुआ था। शायद किसी ने भी यह नहीं सोचा था इतनी जल्दी खुशियां काफूर हो जाएंगी।
नामकरण में पारिवारिक लोग व चुनिंदा रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। खुशी के पल के 48 घंटे नहीं बीते थे कि पार्षद विनीता व उनके पति पूर्व नामित पार्षद कृष्ण मुरारी अग्रवाल को चोरी का बच्चा खरीदने के मामले में मथुरा जीआरपी व एसओजी की टीम परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उठा ले गई। बताते है कि महिला पार्षद और उसके पति के लड़का नहीं था, एक आठ साल की बच्ची पहले से थी। वंश आगे बढ़ाने के लिए वह काफी परेशान रहते थे।
विज्ञापन

नगर निगम, विकास प्राधिकरण में होती रही चर्चा
सोमवार को नगर निगम व विकास प्राधिकरण के दफ्तरों में हर तरफ कृष्ण मुरारी की बातें ही होती रही। चूंकि वे लगातार नगर निगम व विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पर मोर्चा खोले रहते थे। कई बार तो अधिकारियों से उनकी नोकझोंक तक हो जाती थी। अपने तेवरों के कारण कृष्ण मुरारी हर किसी के आंख की किरकिरी भी बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली में पसरा सन्नाटा, कोई नहीं बोल रहा कुछ
सदर बाजार स्थित बूरे वाली गली में सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि आस पास के लोग भी इस मामले में कुछ बोलने से तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि रात में कुछ हुआ होगा, लेकिन उसकी जानकारी नहीं है।
बचाव की मुद्रा में आई भाजपा
भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार का कहना है कि बच्चा चोरी की जानकारी समाचार पत्र के माध्यम से मिली है। लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को यह जानकारी दी गई है। बच्चा चोरी किया है या फिर खरीदा है, इस बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अगर जांच में दोषी पाए जाते हैं तो पार्टी उन पर कार्रवाई कर सकती है।
भाजपा से अब यही उम्मीद : सपा जिलाध्यक्ष
सपा जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल बोले, कृष्ण मुरारी अग्रवाल का काम केवल शिकायत करना और उन शिकायतों के आधार पर अधिकारियों का शोषण करना था। जिले भर के हर अधिकारी भाजपा के पूर्व सभासद से परेशान थे। भाजपा का लूट व चोरी की पोल अब खुलकर सामने आ रही है। अगर यहीं काम विरोधी करते तो भाजपा सरकार उन पर बुलडोजर चलाने की धमकी देती।
पार्षद चला रहे बच्चा चोर गिरोह
कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी का कहना है कि भाजपा का मूल उद्देश्य जेब भरना बचा है। किसकी मांग व किसकी गोद उजड़ रही है इससे उसे कोई मतलब नहीं है। अब तक विधायक, मंत्री हत्या व बलात्कार में शामिल थे। अब पार्षद बच्चा चोरी गिरोह संचालित कर रहे हैं। यही भाजपा का असली चाल चरित्र व चेहरा है।
बड़े नेता पैरोकारी में जुटे रहे
भाजपा के बड़े नेता पार्षद व पार्षद पति को बचाने के लिए पैरोकारी में दिनभर जुटे रहे। इसमें एक प्रदेश स्तर के नेता का नाम भी पार्टी के सूत्र बता रहे हैं। गिरफ्तारी से पूर्व पार्षद पति ने कई जनप्रतिनिधियों के पास फोन भी किया। जिससे कार्रवाई से बचा जा सके। मामला गंभीर होने के बाद भी पक्ष हल्के में रखा, जिससे स्थानीय नेता भी असंतुष्ट न हो और पार्टी के दायित्व को भी निभाया जा सके।

सपा की साईकिल पर भी हो चुके हैं सवार
पूर्व सभासद कृष्ण मुरारी अग्रवाल पिछले काफी समय से भाजपा संगठन से जुड़े हैं। एक बार पालिका में सभासद भी रह चुके हैं, लेकिन इससे पहले वह समाजवादी पार्टी की साइकिल की सवारी करते थे। सत्ता बदलने के बाद भाजपा के साथ हो लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed