फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Auto driver commits suicide by hanging himself in Tundla

Firozabad News: टूंडला में ऑटो चालक ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 08 Jun 2024 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 08 Jun 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Auto driver commits suicide by hanging himself in Tundla
टूंडला में ऑटो चालक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

- शराब पीने का था आदी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

संवाद न्यूज ऐजेंसी
टूंडला। शुक्रवार शाम अज्ञात कारणों से एक ऑटो चालक ने घर में फंदा लगा लिया। परिजन फंदे से उतारकर उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


शहर के नई बस्ती, तेलमिल रोड निवासी 33 वर्षीय सुभाष चंद्र ऑटो चलाता था। एक हादसे के बाद पिछले कुछ समय से वह खाली बैठा था। शुक्रवार शाम 8 बजे करीब वह घर पर ही था। पत्नी घर के बाहर थी। जब वह घर के अंदर पहुंची तो उसकी चीख निकल गई। सुभाष पंखे पर लटका हुआ था। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए। तत्काल उसे फंदे से उतारा तथा उपचार के लिए एफएच मेडिकल कॉलेज ले गए, जहाँ चिकित्सों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब परिजन शव को घर ले आए तथा अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे। इस बीच घटना की जानकारी थाना पुलिस को हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्म हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed