{"_id":"b47464c88178ccc154d4375cf79f5862","slug":"ashiana-got-people-so-happily-jume-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशियाना मिला तो खुशी से झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशियाना मिला तो खुशी से झूमे लोग
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Mon, 08 Feb 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में शहरीय कांशीराम आवासीय योजना के 152 पात्रों को आवास आवंटित किए गए। इस दौरान 153 लोगों को आवास आवंटन किए जाने थे, लेकिन एक आवंटी की मौत होने के बाद 152 लोगों को आवास प्रदान किए गये। आवास आवंटित होते ही पात्रों की खुशी का ठिकाना न रहा। बेघरों को जब आशियाना मिला, तो खुशी से झूम उठे।
उप जिलाधिकारी डा. पंकज वर्मा के नेतृत्व व शिकोहाबाद-फीरोजाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मौजूदगी में सोमवार को तहसील सभागार में आवास आवंटन किया गया। आवंटन प्रक्रिया लाटरी पद्धति से पूरी की गई, जिसमें दो अलग-अलग बाक्स में पर्चियां डाली गई। एक में आवंटियों के नाम और दूसरे में आवास संख्या निर्धारित थी। पर्ची बच्चों से निकलवाई गई। कुल 153 आवासों का आवंटन होना था, लेकिन एक आवंटी बल्देव पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी तेल मिल रोड की मौत होने के बाद 152 आवंटियों को आवास उपलब्ध कराए गए। आवास मिलते ही लोगों के चेहरे खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि जिनका नंबर नहीं आया, वह मायूस होकर गए। तहसीलदार राम अवतार, नायब तहसीलदार अरुण कुमार के अलावा प्राधिकरण के अवर अभियंता शौकत अली, अशोक कुमार त्रिवेदी, सहायक अभियंता एसएन प्रसाद, केसी पाराशर, प्रमोद कुमार, सुनील राजौरिया आदि मौजूद रहे।
फोटो-टूंडला में लाटरी पद्धति से आवास आवंटित कराते तहसीलदार राम अवतार व शिकोहाबाद-फीरोजाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारी।