{"_id":"57e97e8d4f1c1bbb6f574235","slug":"ashaes-protests-memorandum-submitted-to-adm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं का प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं का प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
Amar Ujala
Updated Tue, 27 Sep 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
आशाओं का प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानदेय एवं राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की उठाई मांग
आशा बहू संघ ने मानदेय की मांग को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। कहा कि हमारी मांगों पर शासन एवं विभाग गंभीरता से ध्यान दे। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम उदय सिंह को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान संघ संरक्षक प्रेम प्रकाश कुशवाह ने कहा कि आशाएं बिना मानदेय के विभाग का काम सेवा भाव के तहत कर रही हैं। मनीषा यादव ने कहा कि शासन को हमारा मानदेय निर्धारित करना चाहिए। आशाओं को उचित मानदेय की व्यवस्था होनी चाहिए। प्रदर्शन के बाद कलक्ट्रेट तक जुलूस के रूप में पहुंची। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम उदय सिंह को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में नूतन देवी, वसुंधरा, नीलम जादौन, सुमन देवी, रेशमा देवी, स्नेहलता, रानी, बबीता देवी, राजकुमारी, पूजा देवी, नीता देवी के साथ वंदना शर्मा,सरिता, उर्मिला देवी, गीता देवी, संतोष देवी,सुनीता आदि शामिल थे। वहीं अखिल भारतीय आशा एवं फैसिलिटेटर कृत समिति के नेतृत्व में 13 ग्राम सभाओं के शहर में शामिल होने के बाद तत्कालीन सीएमओ से पूर्णकालिक घोषित किए जाने की मांग की। समानता के आधार पर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। सोमवती, तारा देवी, वीरमती, कुशलता, गुड्डी देवी, ममता, ओमवती आदि शामिल रहे।