फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Animals trapped in trafficking, breach of peace sent to jail

पशु तस्करी में दबोचा, शांति भंग में भेजा जेल

Sat, 26 Dec 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 26 Dec 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
Animals trapped in trafficking, breach of peace sent to jail
पुलिस की मनमानी और अपराधियों को संरक्षण का नमूना शुक्रवार को नजर आया। पुलिस ने पशु तस्करी और अवैध कट्टी घर चलाने के आरोपियों को शांति भंग में जेल भेज दिया। पुलिस ने तहरीर आने तक का इंतजार नहीं किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने सख्त रुख अपनाया तो अधिकारी मामले को दबाने में लग गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार रात सिटी मजिस्ट्रेट ने छापामार कार्रवाई कर नौ पशु तस्कर और कट्टी घर संचालक दबोचे थे। उन्हें रामगढ़ पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने उनसे पूछताछ की और शांतिभंग की कार्रवाई कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। जबकि पशु तस्कर और अवैध कट्टी घर चलाने वाले गुड्डू, जीशान, अकरम, आसिफ, नूर आलम, शानू, इसरार, छोटे, रिहान को पुलिस द्वारा  पशु वध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजना था। सिटी मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह ने बताया कि मामले से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। रामगढ़ पुलिस की शिकायत डीएम व एसएसपी से की जाएगी। पशु चिकित्सक से रिपोर्ट मांगी गई है। जिससे आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा सके
विज्ञापन



नहीं है मामले की जानकारी
तहरीर न आने की दशा में रामगढ़ पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। यदि मामले की तहरीर सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से आती है तो जांच की जाएगी और मुकदमा लिखा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश चौधरी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed