{"_id":"60c6473d8ebc3e5cb660581d","slug":"animals-are-dying-in-pachwan-the-team-is-applying-strangulated-vaccine-firozabad-news-agr49567898","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचवान में पशु तोड़ रहे दम, टीम लगा रही गलाघोंटू टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचवान में पशु तोड़ रहे दम, टीम लगा रही गलाघोंटू टीका
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नारखी ब्लॉक के पचवान में पशुओं की मौत का सिलसिला जारी हैं। प्रतिदिन पशु मर रहे हैं और पशु चिकित्सा विभाग की टीम उपचार के नाम पर केवल पशुओं को गलाघोंट का टीका लगाकर इतिश्री कर रही हैं। पशु चिकित्सा विभाग के रवैये से ग्रामीणों में रोष है।
नारखी ब्लॉक के पचवान में राहुल पुत्र अजब सिंह यादव की पांच भैंस, दो पड़ियां औश्र एक बछिया की आठ दिन के भीतर मर चुके हैं। राहुल को करीब पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। उसके भाई देवकिशन की भी एक भैंस मर गई। गांव के ही सत्यवीर की एक भैंस मर गई और एक भैंस बीमार थी।
उसका उपचार गांव पहुंची पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने किया था। रविवार दोपहर बीमार भैंस भी मर गई। मौत हो गई। सत्यवीर की भैंस के मरने के बाद ग्रामीण पशुओं के उपचार को लेकर परेशान है। वहीं गांव के निवासी दरवारीलाल, रामसेवक, चिल्ला उर्फ राजबहादुर, महेश की भैंस की मौत हो गई। जबकि अर्जुन सिंह,मयूर पचौरी की भैंस बीमार है।
विज्ञापन
राहुल की मां की हालत बिगड़ी
फिरोजाबाद। पचवान निवासी राहुल पुत्र अजब सिंह की एक साथ पांच भैंस, दो पड़िया एवं एक बछिया के मरने के बाद परिवार हैरान है। दूध की शहर में बिक्री कर परिवार का पालन पोषण करने वाले राहुल यादव के एक साथ सभी पशुओं के मरने से उसकी मां कलावती देवी की हालत खराब हो गई है।
-पचवान में पशुओं का वैक्सीनेशन कराने के लिए टीम गई थी। 210 पशुओं को टीके लगाए गए। सोमवार को टीम गांव पहुंचेगी। किसी के पशु मरने की जानकारी नहीं दी गई है। यदि कोई पशु मरा है तो दोबारा उपचार किया जाएगा।
डॉ. सुबोध कुमार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी फिरोजाबाद।