फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   An old woman died after being burnt alive in her house

UP: दिल दहला देने वाली घटना...रातभर आग में झुलसती रही वृद्धा, चारपाई से हिल भी न सकी; लाश देखकर कांप गई रूह

Tue, 01 Apr 2025 07:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 01 Apr 2025 07:07 PM IST
सार

फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर में अकेली सो रही वृद्धा लपटों में घिर गई। वह चारपाई से उठ भी नहीं सकी। सुबह लाश देखकर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
An old woman died after being burnt alive in her house
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नारखी के गांव ताल्लुका में 95 वर्षीय वृद्धा शार्ट सर्किट से लगी आग से घर में जिंदा जल गई। वृद्धा बीमार थी और कमरे में चारपाई पर सो रही थी। वृद्धा को चलने-फिरने में परेशानी होती थी, इसलिए वह उठ भी नहीं पाई। पूरा शरीर झुलस गया। इससे उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह सेवादार की पत्नी ने वृद्धा का आग से झुलसा शव चारपाई पर पड़ा देखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: टाॅवर पर चढ़ा युवक...प्रेमिका के आने पर नीचे उतरा, घरवालों ने कर दी पिटाई; एक घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन

नारखी ताल्लुका निवासी कमला देवी (95) की 5 बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। वह अकेली ही रहती थीं। सोमवार देर शाम खाने के बाद वह चारपाई पर सो गई थीं। चारपाई के ऊपर ही बिजली का बोर्ड लगा हुआ था। देर रात बोर्ड में शार्ट सर्किट से बिस्तर में आग लग गई। आग से वृद्धा ने अपने बचाव में काफी हाथ-पांव फेंके, लेकिन वह नहीं बच सकी। आग लगने से वृद्धा जिंदा ही जल गईं और उनकी मौत हो गई।

 

सुबह करीब छह बजे वृद्धा की सेवा करने वाले की पत्नी भूरी देवी ने दरवाजा खोला तो वृद्धा का कमरे में आग से झुलसा शव पड़ा था। सूचना पर सीओ टूंडला विनीत कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरी जानकारी करने के बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं। जांच में कोई भी संदिग्ध बात निकलकर सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

ये भी पढ़ें-  UP: नाबालिग जोड़े के हो रहे थे फेरे...तभी पहुंच गई पुलिस, शादी की खुशियां हो गईं गायब; घरवालों को दी हिदायत
विज्ञापन

सीओ टूंडला विनीत कुमार ने बताया कि नारखी क्षेत्र में वृद्धा चारपाई पर सो रही थीं। शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग लगने से वृद्धा की जलकर मौत हो गई। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed