फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man climbed tower and came down after his girlfriend persuaded him

UP: टाॅवर पर चढ़ा युवक...प्रेमिका के आने पर नीचे उतरा, घरवालों ने कर दी पिटाई; एक घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Tue, 01 Apr 2025 05:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 01 Apr 2025 05:52 PM IST
सार

मैनपुरी में एक प्रेमी ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। युवक टाॅवर पर चढ़कर जान देने की धमकी देने लगा। प्रेमिका आ गई तो नीचे उतर आया। घरवालों ने युवक की पिटाई करना शुरू किया तो प्रेमिका उससे लिपट गई। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया।
 

विज्ञापन
young man climbed tower and came down after his girlfriend persuaded him
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैर समुदाय की नाबालिग प्रेमिका को साथ ले जाने में नाकाम हुआ युवक सोमवार की रात कांशीराम कॉलोनी स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। प्रेमिका के सामने आने के बाद वह नीचे उतरा आया। घरवालों द्वारा युवक को पीटे जाने पर प्रेमिका उससे लिपट गई। करीब एक घंटे तक वहां हाई वोल्टेज ड्रामा चला। कोतवाली पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। युवक को केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की आगरा गेट चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक गैर समुदाय की नाबालिग किशोरी सोमवार की दोपहर घर से लापता हो गई थी। वह कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। दोनों के परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया।  किशोरी को उसके परिजन अपने साथ ले जाने लगे तो युवक कॉलोनी स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वहां से प्रेमिका को बुलाने लगा। लड़की के घरवाले भी एक बार घबरा गए। युवक कूदने की धमकी देने लगा। किशोरी ने वहां पहुंचकर प्रेमी से नीचे उतरने को कहा। 
विज्ञापन


किशोरी के कहने पर वह नीचे उतरा, तभी किशोरी के परिजन व अन्य लोगों ने पकड़ लिया और हाथापाई करने लगे। किशोरी, युवक को बचाने के लिए उससे लिपट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किशोरी युवक से लिपट कर रोने लगी। पुलिसकर्मी दोनों को कोतवाली ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने हिरासत में लिया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक को चालान करने के बाद जेल भेजा गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। पीड़िता के न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed