फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   An attempt was made to rob the goldsmith on the Asan Narkhi road

असन नारखी मार्ग पर स्वर्णकार को लूटने का प्रयास ी

Sun, 19 Dec 2021 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to rob the goldsmith on the Asan Narkhi road
फिरोजाबाद। नारखी-असन मार्ग पर बदमाशों ने स्वर्णकार को दिन दहाड़े लूटने का प्रयास किया। स्वर्णकार द्वारा शोरगुल किए जाने पर बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर ही है।
विज्ञापन

नारखी के गांव नगला डूमर निवासी श्याम सुंदर पुत्र मानपाल की असन चौराहा पर ज्वैलर्स की दुकान है। श्याम सुंदर शनिवार सुबह करीब दस बजे बाइक से दुकान पर जा रहा था। उसके पास थैले में सोने-चांदी के आभूषण और कुछ नकदी भी थी। वह नारखी असन मार्ग पर पहुंचा था। तभी सड़क पर खड़े बदमाश ने हाथ देकर श्याम सुंदर की बाइक को रुकवा लिया। श्याम सुंदर कुछ समझ पाता तब तक दूसरा बदमाश वहां आ गया। उसने श्याम सुंदर पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन

बदमाश श्याम सुंदर के साथ लूटपाट करते। इससे पूर्व श्याम सुंदर बाइक को मौके पर छोड़ने के साथ ही थैला लेकर शोरगुल करते हुए भागने लगा। शोरगुल की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख बदमाश मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर नारखी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही बदमाशों की तलाश शुरु कर दी। लेकिन बदमाशों का पुलिस देर शाम तक पता नहीं लगा सकी। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था। पीड़ित से तहरीर देने का कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed