फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   amar Ujala live

संक्रमण फैलने के बाद भी सरकारी दफ्तरों लापरवाही के नजारे

Tue, 16 Jun 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
amar Ujala live
जिला उद्यान विभाग में बगैर मास्क लगाए काम करते कंप्यूटर ऑपरेटर - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिला मुख्यालय स्थित आवासीय कॉलोनी, कलक्ट्रेट एवं विकास भवन स्थित सरकारी कार्यालयों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। विकास भवन में तैनात एक जिम्मेदार अफसर और जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत में तैनात में तैनात एक पंचायत सचिव कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इससे पूर्व कलक्ट्रेट में महत्वपूर्ण पटल पर तैनात कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं आवासीय कॉलोनी में रहने वाले एक अन्य कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में है। इसके बावजूद मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी एडवाइजरी के प्रति बेपरवाह नजर आए। बिना मास्क और ग्लव्स के काम कर रहे कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग को भी नजरअंदाज करते नजर आए।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग
यहां तीन बाबू कार्यालय में जरूरी पत्रावलियों को तैयार करते नजर आए। इनमें से एक समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास के इंचार्ज भी थे। तीन लोगों में से सिर्फ एक बाबू के चेहरे पर मास्क लगा था। कार्यालय में मौजूद तीन लोगों सोशल डिस्टेसिंग के प्रति बेपरवाह नजर आए। ऐसी कुछ स्थिति जिला विकास अधिकारी कार्यालय के ठीक सामने स्थित कक्ष में थी। यहां मौजूद चार कर्मचारियों में से एक के चेहरे पर मास्क लगा था। शेष तीन लोग जिनमें एक महिला कर्मचारी भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग
विकास भवन स्थित लघु सिंचाई विभाग कार्यालय के प्रवेश द्वार पर तीन-चार लोग खडे़ होकर बतियाते नजर आए। सोशल डिस्टेंसिंग को ताक पर रख सभी लोगों ने चेहरे पर मास्क नहीं लगा रखा था। जिला कृषि अधिकारी कक्ष में भी कर्मचारी बिना मास्क के कामकाज में तल्लीन नजर आए।
पंचायती राज विभाग
कोरोना से बचाव के लिए अपरिहार्य मास्क पहनने के मामले में पंचायती राज विभाग के कर्मचारी भी बेपरवाह नजर आए। बिना मास्क लगाए काम कर रहे एक कर्मचारी ने फोटो खिंचता देखा तो श्रीमान जी मास्क को पहनाने की जगह से उससे अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करने लगे। ओडीएफ वार रूम में भी मौजूद डाटा ऑपरेटर भी बिना मास्क लगाए कामकाज करते नजर आए।
विकास भवन तृतीय तल
मत्स्य विभाग के एक जिम्मेदार अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी विकास भवन के तृतीय तल पर संचालित डीआरडीए, अल्पसंख्यक कल्याण, अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला उद्यान विभाग में कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग को ताक पर रख एक दूसरे से सटकर कामकाज करते नजर आए। मत्स्य विभाग के अन्य कर्मचारी भी कामकाज में तल्लीन थे लेकिन सहायक निदेशक मत्स्य के कक्ष में ताला लटका दिखा।

डीडीओ ने लगाई फटकार
जिले में मनरेगा से जुडे़ कार्यों पर प्रशासन का फोकस है। अचानक किसी कार्यवश जिला विकास अधिकारी अरविंद चंद जैन विकास भवन स्थित तृतीय तल पर मनरेगा सेल में पहुंच गए। इस दौरान मौके पर कई कर्मचारी मौजूद थे। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं होते देख डीडीओ ने मौजूद कर्मचारियों को डांट लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed