{"_id":"6712af3d85a28f870c07f574","slug":"agreement-to-pay-for-the-tent-for-rs-51-lakh-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-135585-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 51 लाख में हुआ टेंट के भुगतान का राजीनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 51 लाख में हुआ टेंट के भुगतान का राजीनामा
Sat, 19 Oct 2024 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जरौली कलां में कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की महाशिवपुराण कथा के लिए लगाए गए पंडाल के भुगतान के मामले का निस्तारण बृहस्पतिवार रात टूंडला थाने की पुलिस चौकी राजा ताल पर हुआ। जहां आयोजक मंडल के अलावा प्रशासनिक अफसरों ने टेंट स्वामी को समझाकर 71 लाख के ठेके को 51 लाख का करा दिया। आयोजक मंडल के लोगों ने आठ लाख का चेक और नकदी दी। साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अफसरों और भाजपा पदाधिकारियों ने मदद की।
शहर में आयोजित हुई शिवमहापुराण की कथा में आयोजकों के बेहतर सुविधा के दावे फेल साबित हुए हैं। कथा के लिए शहर के लोगों से आयोजन समिति व अन्य कुछ लोगों ने भारी भरकम चंदा किया, लेकिन सुविधा के नाम पर पंडाल में कुछ नहीं दिखा। पंडाल का भुगतान तक आयोजन समिति के कुछ लोगों ने रोक लिया। बृहस्पतिवार को कथा के मंच पर टेंट स्वामी टूंडला के इंद्रानगर निवासी राहुल जैन भुगतान न होने पर मंच पर धरने पर बैठ गए। आत्मदाह की चेतावनी खुले मंच से दी। इसके बाद अधिकारियों ने मामले में हस्तक्षेप किया। बृहस्पतिवार देर रात थाना टूंडला की पुलिस चौकी राजा ताल पर एसडीएम ने आयोजक मंडल के लोगों व टेंट स्वामी को बुलवाया। जहां काफी बातचीत के बाद 71 लाख का ठेका 51 लाख में करा दिया गया।
इसमें से 35 लाख उसे पहले ही मिल चुके थे। 16 लाख में से आठ लाख का चेक व एक लाख नकद आयोजक मंडल ने दिए। एक लाख का भुगतान प्रशासन ने किया। 51 हजार भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व 51 हजार भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा ने दिए। शेष पांच लाख की धनराशि आयोजक मंडल ने बृहस्पतिवार को टेंट स्वामी के खाते में डलवा दिए थे।