{"_id":"60ccdd9d8ebc3e33583ad970","slug":"after-the-strictness-of-the-cdo-the-work-of-stadium-construction-started-in-the-village-firozabad-news-agr4962531101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ की सख्ती के बाद गांव में स्टेडियम निर्माण का काम हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ की सख्ती के बाद गांव में स्टेडियम निर्माण का काम हुआ शुरू
विज्ञापन
एका ब्लॉक के उड़ेसर में स्टेडियम की बाउंड्री वॉल के लिए शुरू हुआ काम
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सीडीओ चर्चित गौड़ की सख्ती के बाद जिले में ग्राम पंचायतों में स्टेडियम निर्माण का काम प्रारंभ कर दिया। किसी गांव में स्टेडियम की बाउंड्री तो कहीं समतलीकरण कराने का काम कराया जा रहा है।
सीडीओ चर्चित गौड़ ने कोरोना संक्रमण कम होने के साथ एका एवं जसराना ब्लॉक के कई गांवों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे कार्यों को देखा था। मनरेगा कार्यों की गति धीमी होने पर जिले के सभी नौ बीडीओ के साथ एपीओ को कारण बताओ नोटिस दिए थे। सीडीओ की सख्ती के बाद मॉडल के रूप में ग्रामीण अंचल में स्टेडियम को बनाने का काम शुरू कर दिया। छह करोड़ दो लाख की लागत से नौ ब्लॉकों में एक-एक ग्राम पंचायत में स्टेडियम की स्थापना होगी। स्टेडियम बनने के साथ वहां बुजुर्गों के लिए पुस्तकालय एवं युवाओं के खेलने के लिए खेल का सामान मुहैया कराया जाएगा।
इन गांवों में स्टेडियम बनाने का काम शुरू
अरांव के मोहम्मदपुर माड़ई, एका में उड़ेसर रुद्र सिंह, फिरोजाबाद में चंद्रवार, जसराना में कौरारा बुजुर्ग, खैरगढ़ में जरौली, मदनपुर में उरावर, नारखी में नारखी धौंकल, शिकोहाबाद में ऊबटी, टूंडला में रामगढ़ उर्फ उम्मरगढ़ शामिल है।
विज्ञापन
-जिले के सभी नौ ब्लॉकों में खेल स्टेडियम बनाए जाने का काम प्रारंभ हो गया है।मनरेगा पार्को को बनाने का काम तेजी से कराया जाएगा।
चर्चित गौड़ सीडीओ फिरोजाबाद।