फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After one night at the district headquarters move from BJP

रात एक बजे के बाद जिला मुख्यालय से हटे भाजपाई

Sun, 12 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शिकोहाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला शिकोहाबाद Updated Sun, 12 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
After one night at the district headquarters move from BJP
जिला मुख्यालय पर धरना देने के दौरान भाजपाइयों ने रजाई गद्दे भी मंगा लिए थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक जिला मुख्यालय पर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। भाजपा नेताओं का कड़ा रुख देख प्रशासन बैकफुट पर आ गया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा नेताओं को विजय प्रताप यादव उर्फ छोटू की 24 घंटे में गिरफ्तारी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ता शांत हुए। इधर, प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती घायल भाजपा नेताओं से मिलने रविवार शाम पूर्व मंत्री जयवीर सिंह पहुंचे।
विज्ञापन

शिकोहाबाद थाने में भाजपा ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन सुमन चतुर्वेदी और भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक सामाजिक समन्वय आनंद कुमार के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव उर्फ छोटू यादव ने समर्थकों के साथ मारपीट कर दी थी। इससे भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया। भाजपा नेता कार्यकर्ता छोटू यादव की गिरफ्तारी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व मंत्री एवं सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ठा. जयवीर सिंह, नगर विधायक मनीष असीजा, जसराना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पप्पू लोधी, डा. मुकेश वर्मा के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी और अजय गुप्ता और अन्य भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता डीएम से मुलाकात करने जिला मुख्यालय पहुंचे। डीएम से मुलाकात नहीं होने पर भाजपा नेताअ डीएम आफिस पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं के आक्रोश को देखते हुए सिटी और सदर सर्किल का फोर्स मौके पर बुला लिया गया। एसपी सिटी संजीव कुमार वाजपेयी के साथ सीओ सिटी ओमकार यादव भी पहुंच गए। उन्होंने भाजपा नेताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन भाजपा नेता जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव उर्फ छोटू की गिरफ्तारी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में, देर रात करीब एक बजे भाजपा नेताओं ने रात भर धरने पर बैठे रहने की तैयारी के साथ टेंट से रजाई गद्दे मंगा लिए। भाजपाइयों के तेवर देखकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी बैकफुट पर आ गए। रात करीब एक बजे पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह और भाजपा नेताओं से डीएम की ओर से पैरवी करने आए नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर सिंह और एसपी सिटी संजीव कुमार ने डीएम आफिस में वार्ता की। अधिकारियों ने 24 घंटे में विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव की गिरफ्तारी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ।
विज्ञापन



भाजपा और सपा नेताओं की ओर से रिपोर्ट दर्ज
चुनावी रंजिश के चलते शनिवार को मतदान के बाद गांव डंडियामई में भाजपा और सपा समर्थकों के मध्य मारपीट हो गई थी। दोनों ही पक्ष घटना की रिपोर्ट कराने रात 8 बजे थाना शिकोहाबाद पहुंच गए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को डंडे फटकारने पड़े। घटना की जानकारी होते ही रात में एसएसपी हिमांशु कुमार,एसपी ग्रामीण विकास वैद्य, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार व कई थानों का फोर्स पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में भाजपा की ओर से भाजपा ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी निवासी सिरसागंज की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष फिरोजाबाद विजय प्रताप उर्फ छोटू, उनके रिश्तेदार शौर्यदेव मणि यादव, अवधेश यादव ग्राम प्रधान डंडियामई और 50 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप लगाया गया है कि विधानसभा चुनाव की पार्टीबंदी के कारण भाजपा कार्यकर्ता प्रवीन कुमार, अरूण कुमार व दादा निवासी ग्राम डंडियामई के साथ सपा कार्यकर्ता अवधेश ग्राम पधान डंडियामई एवं उसके भाई ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर बंदूक की बट एवं हाकियों से जान से मारने की नीयत से मारपीट की। साथ ही सुमन के साथ अभद्रता की। भाजपा कार्यकर्ताओं की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। कार्यकर्ता थाना से जैसे तैसे जान बचाकर भागे। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 सपा की ओर से विवेक यादव निवासी निजामपुर गढ़ूमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी मुन्नेश कुमार निवासी डंडियामई के साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने अवधेश यादव प्रधान निवासी दुधरई खेड़ा के साथ रात 8 बजे थाना पर कार वेगनआर से थाने पर पहुंचा। इस दौरान पहले से वहां मौजूद भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह, उनके पुत्र अतुल प्रताप सिंह, सुमित निवासी कुंजपुर रोड, सिरसागंज, राजीव उर्फ बाले निवासी भांडरी आदि 10-15 लोग आ गये और गाड़ी को घेर लिया और मारपीट करने लगे। साथ ही सोने की चेन लूट कर ले गये।

वहीं तीसरी रिपोर्ट मुन्नेश निवासी डंडियामई ने विनोद, संजय,धनंजय,कृष्ण मुरारी, विष्णु, प्रवीन शर्मा, सुधांशु,श्याम निवासी डंडियामई  के विरूद्ध दर्ज कराई गई है। आरोप है कि वोट की रंजिश को लेकर उक्त लोग उसके घर में घुस आये और गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा महिलाओं के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed