{"_id":"56eab9224f1c1b08178b45ba","slug":"advocates-oppose-killing-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं की हत्या का विरोध, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं की हत्या का विरोध, नारेबाजी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में जनपद में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ एवं कानपुर जिले के बिल्हौर में अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में गुरुवार को न्यायालय में कामकाज ठप रहा। इसके कारण मुवक्किलों को बैंरग लौटना पड़ा। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने एवं दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।
प्रतापगढ़ के बाद विगत दिवस कानपुर के बिल्हौर में जितेंद्र सिंंह एडवोकेट की हत्या कर दी गई। अधिवक्ताओं की प्रदेश में आए दिन हो रही हत्या एवं जानलेवा हमलों को लेकर जिले के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर गुरुवार को न्यायालय के अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान न्यायालय में कामकाज ठप रखा गया।
अधिवक्ताओं के बस्तों पर सन्नाटा पसरा रहा। इधर, बार काउंसिल सदस्य पद के प्रत्याशी और पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने हमले के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की हत्या और जानलेवा हमले की घटनाओं को रोकने की दिशा में प्रदेश सरकार को कदम उठाने चाहिए। प्रभात कुमार नगीना एडवोकेट ने कहा कि पुलिस प्रशासन अधिवक्ताओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
आनंद कुमार उर्फ अन्ना ठाकरे एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद की जाए। इस दौरान नरेशचंद्र गुप्ता, कृष्ण कुमार राजपूत, नील कमल यादव, अमित दीक्षित, सुरेंद्र राठौर, शैलेंद्र कुमार, अजमोद सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह राठौर, भुवनेश सिंह, होडल सिंह राना, धर्मेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।