फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Administration forgotten to ritual

रस्म अदायगी करना भूला प्रशासन

Sun, 01 Nov 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 01 Nov 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Administration forgotten to ritual
पंचायत चुनाव की मतगणना के बीच यातायात माह का आगाज हो गया। इसके लिए अधिकारियों द्वारा रस्म अदायगी तक नहीं की गई। रविवार होने केे कारण स्कूल-कालेज बंद थे। ऐसे में यातायात माह के आगाज पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन नहीं किया गया।
विज्ञापन

नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट पर गौर करें तो प्रदेश में सड़क हादसों में काल के गाल में समाने वाले लोगों के मामले में फीरोजाबाद का चतुर्थ स्थान है। इसके बाद भी प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को अपने ही शहर में अपनों से बेगाना कर दिया। कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए इस बार न तो प्रशासन ने नगर के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया और न ही नगर की शिक्षण संस्थाओं के छात्रों से संपर्क। जिस सुभाष तिराहा पर हर वर्ष एक नवंबर की सुबह बैंड की मधुर धुन और देशभक्ति के तराने गूंजते थे, वहीं रविवार को जाम में फंसे वाहनों के सायरनों की आवाज सुनाई दे रही थी। यह हाल लगभग हर चौराहे का था। ऐसा नहीं था कि इसकी जानकारी पूर्व से अधिकारियों को न हो, लेकिन पंचायत चुनाव की मतगणना के चलते प्रशासन ने इस ओर कोई सुध नहीं ली।
विज्ञापन



तीन नंवबर को होगी रस्म अदायगी
टीएसआई मनोज यादव ने बताया कि मतगणना के चलते अधिकारी व्यस्त थे। तीन नवंबर की सुबह सुभाष तिराहा पर यातायात माह का शुभारंभ किया जाएगा।

वसूली करना नहीं भूला विभाग
यातायात माह का आगाज की रस्म तो विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भूल गए, लेकिन ओवर लोडिंग और चालान करने की याद विभागीय कर्मचारियों को रही। मतगणना की व्यस्तता के बाद भी टीएसआई द्वारा करीब आठ हजार रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed