फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Aditya murder case arrested two more accused

आदित्य हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तारी

Mon, 29 Aug 2016 12:14 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 29 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Aditya murder case arrested two more accused
आदित्य हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तारी - फोटो : Amar Ujala
एफएम वाटिका के समीप से पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर सामान भी बरामद
आदित्य मित्तल की हत्या में वांछित दो आरोपियों को टूंडला पुलिस ने नेशनल हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सामान को जलेसर रोड स्थित कर्मयोगी अपार्टमेंट से बरामद किया।
रसूलपुर थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड निवासी आदित्य मित्तल का 22 अगस्त की सुबह राजा का ताल स्थित आर्चिट ग्रीन से अपहरण कर लिया गया था। 25 अगस्त की शाम को शिकोहाबाद नहर से आदित्य का शव बरामद किया गया। पुलिस ने देर रात आदित्य के  दोस्त रोहन सिंघल निवासी गणेश नगर थाना उत्तर और उसके यहां काम करने वाले राज मिस्त्री पवन निवासी रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कर्मयोगी अपार्टमेंट में काम करने वाले मजदूर गोपाल उर्फ रामगोपाल, निवासी जसराना मुकेश कुमार निवासी मोती की ठार थाना रसूलपुर के नाम हत्या में शामिल होने की बात सामने आई। दोनों आरोपियों को टूंडला पुलिस ने रविवार को नेशनल हाईवे स्थित एफएम वाटिका के समीप से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जल्द गैर जनपद रवाना की दी जाएंगी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कर्मयोगी अपार्टमेंट से रस्सी और सिरिंज भी बरामद किए हैं। वहंी नारखी क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के बाहर बहने वाली नहर के किनारे से आदित्य की चप्पलों को भी बरामद किया है।
विज्ञापन


रोहन की निकवाई जाएगी कॉल डिटेल
आदित्य हत्याकांड में जेल भेजे गए आदित्य के दोस्त रोहन की कॉल डिलेट पुलिस निकलवाई जाएगी। इसके साथ ही रोहन को रिमांड पर लिया जाएगा। कॉल डिटेल और रोहन से पूछताछ कर पुलिस पता लगाने का प्रयास करेगी कि आदित्य के अपहरण के बाद रोहन ने किस-किस से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed