फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   adhivakta lapata nhi mila surag

अकरम का नहीं लगा सुराग, अधिवक्ताओं ने दी 24 घंटे की चेतावनी

Tue, 11 Feb 2020 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
adhivakta lapata nhi mila surag
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण स्थित राजपूताना मोहल्ला निवासी अधिवक्ता अकरम के अपहरण के बाद तहसील बार ए - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला राजपुताना निवासी युवा अधिवक्ता अकरम अंसारी का आठ दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। अब उनके परिजन का हाल बेहाल होने लगा है। उधर, इस मामले को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को सदर तहसील में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर कामबंद हड़ताल की। उन्होंने चेतावनी दी है कि 24 घंटे के अंदर अधिवक्ता को बरामद नहीं किया गया तो कार्यालय एवं न्यायालयों में तालाबंदी करने को बाध्य हो जाएंगे। अधिवक्ता आज भी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

अधिवक्ता अकरम अंसारी तीन फरवरी को अपने रिश्तेदारों को देखने के लिए सदर तहसील से आगरा गए थे। लेकिन शाम को सात बजे के बाद से उनका कोई सुराग नहीं लगा। परिजन की ओर से आगरा के सिकंदरा थाने में दर्ज कराया था।
विज्ञापन

उन्हें खोजने के लिए आगरा और फिरोजाबाद पुलिस की टीमें जुटी है। लेकिन उनका कोई भी सुराग नहीं लगा है। इसे लेकर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेशचंद्र सागर, रेवेन्यू बार के अध्यक्ष मुनेशपाल सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में तहसील में कामबंद हड़ताल कर दी। उन्होंने एसडीएम सदर, नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ता अकरम अंसारी की शीघ्र बरामद किए जाने की मांग की। इस दौरान राकेश कुमार वर्मा, चरन सिंह यादव, अशोक कुमार शर्मा, दुर्गेश जैन, नवीन शर्मा, उमाकांत पचौरी, प्रमोद श्रीवास्तव, ब्रहमस्वरूप शर्मा, शिवेंद्र विक्रम सिंह, रामहंस यादव, विजय प्रकाश यादव, रमेश वर्मा, पीके बघेल, राजेश गोरख, पूरन सिंह निषाद, सुरेश चंद्र बघेल, हरिबाबू, देवेश प्रताप तोमर, मनोज कुमार सिंह सहित काफी अधिवक्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed