फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Adhar card, curection, cloud, firozabad

आधार कार्ड में संशोधन कराने को उमड़ रही है भीड़, नहीं हो पा रहा कोरोना के नियमों का पालन

Sun, 20 Sep 2020 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Adhar card, curection, cloud, firozabad
कोटला रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस में आधार कार्ड सही कराने और नए बनवाने के लिए पहुची लोगों की भीड़ - फोटो : FIROZABAD
जसराना/टूंडला। कस्बे के आधारकार्ड संशोधन केंद्रों पर शनिवार को भारी भीड़ जुटी रही। इस दौरान लोेगों ने सामाजिक दूरी का पालन तक नहीं किया। लोग झुंड में खड़े देखे गए। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति फार्म भरने के लिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर फीड होने एवं कॉलेज अभिलेखों तथा आधार कार्ड में नाम एवं जन्मतिथि एक ही होने की शर्त के चलते छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक परेशान हैं। बिना संशोधन के फार्म नहीं भरा जा रहा है। जसराना में बनाए गए आधार कार्ड संशोधन केंद्रों पर कोई प्रशासनिक व्यवस्था न होने के कारण छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

सुबह आधार संशोधन केंद्रों पर पहुंचे छात्र एवं छात्राएं दिनभर लाइन में लगने के बाद शाम को बिना संशोधन कराए ही लौट जाते हैं। आधार कार्ड संशोधन केंद्रों पर उमड़ने वाली भीड़ के कारण सरकारी गाइडलाइन के नियमों का पालन तक नहीं हो रहा है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। वहीं, टूंडला में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन को लेकर बैंक ऑफ आर्यावर्त पर शनिवार को भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन तक नहीं किया गया। वहीं, अधिकतर लोग बिना मास्क के ही नजर आए। लोगों ने बताया कि उनका आधार कार्ड नहीं बन रहा है। जिससे उनके जरूरी कार्य रुके हैं। बैंक कर्मचारियों ने आज की डेट दी थी। इसलिए आए हैं। वहीं, बैंक पर भीड़ को लेकर बैंक प्रबंधन का कहना है कि बैंक के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने का काम पुलिस का है। बैंक के अंदर जिसका नंबर है, उसे ही प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed