{"_id":"66eedd4485ce6b8ef10b98f3","slug":"accused-is-not-allowing-girl-to-get-married-in-firozabad-threatening-to-kill-her-family-2024-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मार डालूंगा: गोरखपुर की अंकिता जैसा न हो जाए इस बिटिया का हाल, पहले रेप किया...अब शादी नहीं होने दे रहा दरिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार डालूंगा: गोरखपुर की अंकिता जैसा न हो जाए इस बिटिया का हाल, पहले रेप किया...अब शादी नहीं होने दे रहा दरिंदा
Sat, 21 Sep 2024 08:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:20 PM IST
सार
सुहागनगरी में आरोपी ने पहले नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से दुष्कर्म किया। अब उसकी शादी नहीं होने दे रहा है। घरवालों का कहना है कि उन्हें धमकी देता है। साथ ही जहां शादी तय होती है, वहां फोन करके जान से मारने की धमकी देता है। बेटी को रखैल बनाना चाहता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दरिंदे ने पहले तो नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से दुष्कर्म किया। अब उसकी शादी नहीं होने दे रहा है। कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित परिवार ने डीएम से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मामला टूंडला कोतवाली क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले युवक ने जिलाधिकारी रमेश रंजन को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी सुल्तानपुर में तय की है। दो सितंबर को रिश्ता पक्का करने जाना था। इससे पहले एक सितंबर की रात करीब 9 बजे गैर समुदाय का आगरा निवासी अभय धाकरे घर आ धमका।
विज्ञापन
उसने घरवालों को धमकाते हुए एक कमरे में बंद कर दिया। बेटी को दूसरे कमरे में ले गया। उसके साथ छेड़छाड़ की। बताया कि उसके उनकी विवाहित बहन से भी नाजायज रिश्ते हैं। आरोपी नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उनकी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है।
विज्ञापन
अब वह बेटी के होने वाले पति को फोन पर शादी करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी युवक उनकी बेटी को रखैल बनाकर रखना चाहता है। धमकियां देता है। कहता है अगर कोई कार्रवाई की तो जान से मार देगा। वह आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गए, किंतु पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
शनिवार को पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी को घटना बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अनुज राना ने बताया कि इस संबंध में उनके पास कोई नहीं आया। न अभी तक शिकायत मिली है। न अभी शिकायत आई है। शिकायत मिलने पर जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।