फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Abrar Hasan Shah Urs will start from tomorrow

कल से प्रारंभ होगा अबरार हसन शाह का उर्स

Thu, 28 Jan 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 28 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Abrar Hasan Shah Urs will start from tomorrow
नगर के कटरा पठानान स्थित ख्वाजा हाजी सूफी सैय्यद अबरार हसन शाह हसनी रहमत उल्ला अलैह का 36 वां सालाना उर्स 30 जनवरी से प्रारंभ होगा। चार दिन तक चलने वाले उर्स का समापन दो फरवरी को होगा। दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारी प्रारंभ कर दी गई हैं।
विज्ञापन

 दरगाह शरीफ के सज्जादा नशीन हजरत हाजी सूफी सैय्यद अंसार हुसैन शाह हसनी अबरारी ने कहा कि 30 जनवरी से दो फरवरी तक चार रोज का उर्स बड़ी ही शान शौकत से कटरा पठानान स्थित दरगाह अबरारिया निकट शाही मस्जिद पर संचालित होगा। हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक उर्स में देश के विभिन्न हिस्सों से जायरीन आएंगे। जमील नासिर अबरारी नायब मुतवल्ली व नायब सज्जादा नशीन दरगाह अबरारी ने उर्स की तैयारियों के संबंध में कहा कि मुरीदेन के आने का क्रम प्रारंभ हो गया है। उर्स में शामिल होने के लिए कलंदर हजरात भी तशरीफ ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि उर्स में 30 जनवरी को 4.45 बजे सरकारी चादरपोशी इसके बाद रात्रि 9.30 बजे से कव्वालियों का दौर चलेगा। 31 जनवरी को हलका ए जिक्र पाक बाद में महफिल ए शमां रात नौ बजे के बाद होगी। एक फरवरी को कुलशरीफ की आम चादरपोशी सुबह दस बजे से 2.30 बजे तक होगी और इसके बाद महफिले शमां होगी। दो फरवरी को सुबह नौ बजे से अबरारिया मुसाफिरखाना इमामबाड़ा से गाजे-बाजे एवं कव्वालियों के साथ जिक्र ए धम्माली व जिक्र ए कलंदरी के साथ संदल का जुलूस निकलेगा यह शीशग्रान चौराहा, नालबंद चौराहा होते हुए दरगाहे आली कटरा पठानान पर समाप्त होगा। उर्स में सरफराज रामपुर, सगीर वीसलपुरी, हिफजुर्र रहमान कोटा राजस्थान, आफताब भैसोड़ी शरीफ, अजीज फतेहपुर सीकरी, अनवर साबरी फीरोजाबाद आदि आएंगे। सूफी राशिद अली, सूफी मुहम्मद अहमद अबरारी, सूफी शकील नासिर अबरारी, अकील नासिर, निहाल अनवर, कमाल अनवर, फैजान अहमद, अकील खां, महबूब अजीज, कामरान अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed