फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A woman hanged herself after a dispute with her husband

Firozabad News: पति से विवाद होने पर महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 10 May 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
A woman hanged herself after a dispute with her husband
पति से विवाद होने पर महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

आगरा से मायका पक्ष के लोग पहुंचे, पुलिस कर रही जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पारिवारिक विवाद के चलते थाना मटसेना क्षेत्र के गांव पुरानी नगरिया में महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर मृतका के मायका पक्ष बिलाईपुर निबोहरा आगरा निवासी परिजन भी पहुंच गए।

चंद्रावती (48) पत्नी दिनेश कुमार निवासी पुरानी नगरिया थाना मटसेना ने बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में गले में रस्सी का फंदा बनाकर कस लिया। चंद्रावती की छोटी बहन सुमन भी उसी घर में ब्याही है। चंद्रावती के पति दिनेश कुमार और देवर प्रवेश बुधवार को रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी बात को लेकर चंद्रावती का पति दिनेश से कुछ विवाद भी हुआ। पति और देवर रिश्तेदारी में जाने के बाद चंद्रावती अपने कमरा में चली गई। दोपहर करीब 12 बजे जब पति रिश्तेदारी से लौट कर आया तो कमरे का दृश्य देख उसके होश उड़ गए। कमरे में पंखे से चंद्रावती का शव लटका हुआ था। थाना मटसेना पुलिस और मृतका के मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। एसओ मटसेना मोहर सिंह ने बताया कि मृतका के पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के ससुराली व मायका पक्ष के लोग आपस में बातचीत कर रहे हैं। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। चंद्रावती ने अपने पीछे दो पुत्रियों को रोता-बिलखता छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed