{"_id":"69234e8383930b95f904b287","slug":"a-speeding-car-collided-with-a-highway-divider-and-overturned-injuring-two-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-161406-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, दो घायल
Sun, 23 Nov 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
टूंडला आगरा हाईवे पर डिवाडर से टकराकर पलटी कार को उठाती क्रेन संवाद
टूंडला। आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार एक कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र अंतर्गत दयाल बाग के आनंदी भैरो मऊ निवासी 35 वर्षीय रवि चौधरी व 36 वर्षीय जयवीर सिंह टूंडला में एक शादी समारोह में भाग लेने आए थे। वह देर रात्रि अपनी ब्रीजा कार से वापस आगरा लौट रहे थे। उनकी तेज रफ्तार कार आगरा हाईवे पर मोहम्मदाबाद मोड़ पर पहुंची, तभी असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि कार को क्रेन से हटवाकर एफएच पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया है।