फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A severed human head was found in a dry drain in Jasrana.

Firozabad News: जसराना में सूखे नाले में मिला कटा हुआ मानव सिर

Mon, 05 Jan 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 05 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A severed human head was found in a dry drain in Jasrana.
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर गांव के बाहर रविवार दोपहर गांव सूखे नाले में मानव खोपड़ी बरामद हुई। क्षेत्र से सात दिन से लापता एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के परिजन ने उस सिर बुजुर्ग का होने का दावा करते हुए हत्या की आशंका जताई है। हालांकि सिर काफी पुराना लग रहा है। पुलिस ने डीएनए परीक्षण के बाद किसी नतीजे पर पहुंचने की बात कही है।
विज्ञापन


निजामपुर निवासी श्रीकिशन (70) गांव के बाहर एक झोपड़ी डालकर अकेले रहते थे। 29 दिसंबर की रात उनकी झोपड़ी में अचानक भीषण आग लग गई थी। आग में झोपड़ी और सारा सामान जलकर राख हो गया, लेकिन श्रीकिशन का कहीं पता नहीं चला था। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की और अंततः थाना जसराना में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार दोपहर जब ग्रामीण गांव के बाहर सूखे नाले की तरफ गए, तो उन्हें वहां एक मानव खोपड़ी दिखी। सूचना मिलते ही श्रीकिशन के पुत्र संजू और चचेरे भाई कुंवरपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने खोपड़ी को श्रीकिशन का होने का दावा करते हुए पुलिस को सूचित किया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी प्रेमप्रकाश पांडेय और कोतवाल राजेश कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। सीओ प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि परिजनों के दावे की पुष्टि के लिए खोपड़ी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट हो सकेगा कि अवशेष श्रीकिशन के ही हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed